फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to fill vacant posts before elections, corporation asked for details from departments.

Chandigarh News: चुनावों से पहले खाली पदों को भरने की तैयारी, निगम ने विभागों से मांगा ब्योरा

Tue, 13 Feb 2024 06:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation to fill vacant posts before elections, corporation asked for details from departments.
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से निकलेंगी और भर्तियां
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निगम अधिकारियों के साथ की समीक्षा
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी कर ली है। पक्की भर्ती में लंबा समय लगने से अब कई श्रेणियों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कच्ची भर्ती से इन पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों एचकेआरएन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन श्रेणियों के लिए निगम आवेदन मांग चुका है, उनके परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं। निगम ने सभी विभागों से उनके यहां खाली पदों का ब्योरा मांगा है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में निगम में बड़े स्तर पर भर्तियां निकल सकती हैं।
हरियाणा के अलग-अलग विभागों, बोर्ड, निगमों और प्राधिकरणों में करीब दो लाख से अधिक पद खाली हैं। हर बार कर्मचारी और विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार की घेराबंदी करते रहे हैं। एक तरफ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी की 32 हजार और ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इसी प्रकार, हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 4500 के करीब पीजीटी अध्यापकों के साथ-साथ क्लास-2 और क्लास-1 ऑफिसरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग में ही 27 हजार पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए एचकेआरएन पहले से ही टीजीटी-पीजीटी की भर्ती निकाल चुका है। इस समय विभागों में ग्रुप डी के चौकीदार, माली, चपरासी, रसोइया समेत काफी संख्या में पद खाली हैं। इसी प्रकार चालक-परिचालक और स्वास्थ्य विभाग में भी ग्रुप डी और सी के काफी संख्या में पद खाली हैं। पटवारी, सिंचाई विभाग में बेलदार समेत अन्य पदों पर भर्ती निकलने की संभावना है।
विज्ञापन


कई श्रेणियों के परिणाम होंगे जारी
जनवरी में निगम ने दो प्रकार की भर्तियां निकाली थी, इनमें हरियाणा के लिए 28 और विदेश के लिए 41 श्रेणियां शामिल हैं। इनके लिए 10 और 14 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। संभावना है कि इन श्रेणियों का जल्द परिणाम जारी किया जाए। हरियाणा के लिए भर्ती होने वाली श्रेणियों में जेई, शिफ्ट अटेंडेंट, फायरमैन, कानूनी सहायक, रेडियोग्राफर, डेस्क सहायक, एलडीसी, रोडवेज कंडक्टर, कुक, चौकीदार, ब्लाक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर, चपरासी, सफाई कर्मी, हेल्पर, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट के पद शामिल हैं। इनके अलावा अरब, यूके समेत अन्य देशों के लिए भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed