फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation for remodeling and interlinking of canals, drains and Rajbahs.

Chandigarh News: नहरों, नालों और रजबाहों की होगी रिमाॅडलिंग और इंटरलिंक की तैयारी

Wed, 04 Dec 2024 10:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
Preparation for remodeling and interlinking of canals, drains and Rajbahs.
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, रिहैबिलिटेशन योजना भी होगी तैयार
विज्ञापन

नहरी पानी का न्यायोचित और हर टेल तक पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता
चंडीगढ़। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश की सभी नहरों, नालों और रजबाहों की रिमॉडलिंग और रिहैबिलिटेशन की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिमॉडलिंग में पूरी नहर का पुर्ननिर्माण होता है, जबकि रिहैबिलिटेशन में बड़ा बदलाव नहीं होता, बल्कि विशेष मरम्मत की जाती है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की सभी नहरों को इंटरलिंक करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए।
चौधरी मंगलवार को यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। बैठक में सिंचाई मंत्री ने कहा कि नहरी पानी का न्यायोचित बंटवारा व हर टेल तक पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। नहरों में गाद और खरपतवार साफ करने का भी अभियान चलाने के लिए केंद्र को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


अगले सप्ताह इंजीनियरों से लेंगी फीडबैक
चौधरी ने कहा कि अगले सप्ताह से वे फील्ड में तैनात सभी अधीक्षक अभियंताओं और एसडीओ के साथ नियमित आधार पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बातचीत करेंगी, ताकि धरातल पर समस्याओं की जानकारी व फीडबैक लिया जा सके। कहा, विभाग की विजिलेंस विंग को और अधिक सक्रिय किया जाए। उन्होंने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों के साथ भी तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने चेताया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और विभाग के मैन्यूअल कोड के अनुसार निर्माण सामग्री की नियमित सैपलिंग ली जाए और उसकी लैब में जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed