{"_id":"6690733cf67502575908cde5","slug":"preparation-for-group-c-exams-begins-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-466232-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ग्रुप सी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू, 19 जिलों के डीसी से मांगा परीक्षा केंद्रों और सीटों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ग्रुप सी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू, 19 जिलों के डीसी से मांगा परीक्षा केंद्रों और सीटों का ब्योरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। ग्रुप सी के पदों की भर्ती को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में लिखित परीक्षाओं के लिए आयोग ने 19 जिलों के डीसी से संंबंधित जिलों में स्कूल कालेजों में परीक्षा केंद्र और सीट के बारे में ब्योरा मांगा है। सभी से आगामी पांच दिन में ये जानकारियां देने के लिए कहा गया है। जानकारी मिलने के बाद आयोग अलग-अलग पदों को लेकर परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद और रोहतक में परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं।
आयोग ने पत्र में परीक्षा की तिथि का भी जिक्र किया है। इनमें अधिकतर तिथि शनिवार और रविवार हैं। पत्र में बताया गया है कि 20 व 21 जुलाई, 27 व 28 जुलाई, 31 जुलाई, 3 व 4 अगस्त, 10 व 11 अगस्त, 17, 18, 24 व 25 और 31 अगस्त, 1 सितंबर, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 23, 28 व 29 सितंबर की तिथि शामिल हैं। संबंधित डीसी को कहा गया है कि वह यह पता करें कि इन तिथियों में परीक्षा केंद्रों पर कोई केंद्र व राज्य की कोई अन्य परीक्षा तो नहीं है। इन परीक्षा केंद्रों में जिला हेडक्वार्टर से लेकर सब डिविजन भी शामिल हैं।