फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prepaid meter will get electricity up to five percent cheaper in Haryana

हरियाणा में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पांच फीसदी तक सस्ती मिलेगी प्रीपेड मीटर से बिजली

Fri, 26 Jun 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 12:49 AM IST
सार

  • प्रीपेड मीटरिंग के तहत तैयार हुआ टैरिफ, मंजूरी का इंतजार
  • जिन उपभोक्ताओं के लग चुके स्मार्ट मीटर, उन्हें ही मिलेगी प्रीपेड की सुविधा

विज्ञापन
Prepaid meter will get electricity up to five percent cheaper in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार जल्द शुरू होने वाली बिजली की प्रीपेड सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को इंसेंटिव देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद प्रणाली के प्रति उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस सिस्टम के तहत मौजूदा घरेलू टैरिफ से पांच फीसदी तक सस्ती बिजली दिए जाने का प्रस्ताव है। बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) ने इस योजना और प्रोग्रेस रिपोर्ट से हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन डीएस ढेसी को भी अवगत करवा दिया है। 

विज्ञापन


डेढ़ लाख उपभोक्ता लगवा चुके हैं स्मार्ट मीटर
प्रीपेड बिलिंग की सुविधा उन्हीं बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इन्हीं स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड सिस्टम इंस्टॉल होगा। जिसके तहत उपभोक्ता स्वेच्छा से रेगुलर टैरिफ या फिर प्रीपेड टैरिफ के तहत बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे। विभाग ने दिसंबर 2021 तक हरियाणा में 10 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 1.5 लाख उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं। सुविधा के तहत उपभोक्ता खुद ही अपने बिजली के मीटर को रिचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। डेढ़ लाख के करीब जो स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। उनमें जल्द ही प्रीपेड सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए टैरिफ तैयार किया गया है। मंजूरी के बाद ही फाइनल किया जाएगा। मगर यह तय है कि प्रीपेड सिस्टम से बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं को इंसेंटिव जरूर दिया जाएगा। - शत्रुजीत कपूर, मैनेजिंग डायरेक्टर, हरियाणा बिजली वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed