फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa wrote a letter to PM Narendra modi

प्रताप बाजवा का पीएम को पत्र- अहमदिया मुस्लिमों का भारत से गहरा नाता, CAB में किया जाए शामिल

Fri, 13 Dec 2019 06:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa wrote a letter to PM Narendra modi
राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा

नागरिकता संशोधन कानून में विस्तार के लिए गुरदासपुर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस कानून में विस्तार कर अहमदिया संप्रदाय को शामिल किया जाए। बाजवा ने पत्र में लिखा कि अहमदिया संप्रदाय खुद को मुस्लिम मानते हैं, जबकि उन्हें पाकिस्तान में मुस्लिम का दर्जा नहीं दिया जाता। 

विज्ञापन


पत्र में बाजवा ने कहा कि राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान गृह मंत्री से इस मुद्दे पर सवाल किया था। अब वह इसी संबंध में लिख रहे हैं। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान में पाए जाने वाले अहमदिया समुदाय का हमारे देश के साथ बहुत गहरा संबंध है। कादियां पंजाब में है। जहां इस संप्रदाय के संस्थापक मिर्जा गुलाम अहमद का जन्म हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षाएं शुरू कीं। 
विज्ञापन


अहमदिया पाकिस्तान के सबसे सताए हुए संप्रदायों में से एक है। 1974 में जुल्फिकार अली भुट्टो के अधीन पाकिस्तान सरकार ने इन लोगों को गैर-मुस्लिम घोषित करते हुए एक संविधानिक संशोधन पारित किया। तब से उन्हें पाकिस्तान में हमलों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने लिखा कि जैसे सिखों के लिए करतारपुर और श्री ननकाना साहिब वैसे ही अहमदिया समुदाय के लिए पंजाब में स्थित कादियां है। महात्मा गांधी जी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण था कि किसी भी व्यक्ति की सहायता करें जो उत्पीड़ित, मुस्लिम या गैर-मुस्लिम हो। उनके जन्म को 150 साल हो चुके हैं। उन मूल्यों का पालन करना महत्वपूर्ण है जो उन्होंने यह सुनिश्चित करने में लगाया कि भारत एक ऐसा घर है जो विविधता में एकता को बढ़ावा देता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed