फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa Called Congress Leaders meeting

कुर्सी बचते ही बाजवा ने बुलाई कांग्रेसियों की बैठक

Tue, 15 Jul 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa Called Congress Leaders meeting

हाईकमान से अभयदान मिलने के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने पीपीसीसी की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के तुरंत बाद समीक्षा बैठक होनी चाहिए थी। पर नतीजे के साथ ही बाजवा के इस्तीफे की मांग तेज हो गई।

विज्ञापन


ऐसे माहौल में बैठक बुलाने की मांग के बावजूद बाजवा टालते रहे। आखिरकार हाईकमान से कुर्सी को कोई खतरा नहीं होने का संकेत मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाजवा ने कांग्रेस भवन में मीटिंग बुलाई है।

विज्ञापन

शकील और चौधरी बनेंगे बाजवा की ढाल

Pratap Singh Bajwa Called Congress Leaders meeting

सबसे अहम बात यह है कि इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी शकील अहमद और सह-प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता बाजवा की ढाल के तौर पर काम करेंगे।

बाजवा गुट का मानना है कि राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में बाजवा विरोधी उतना हंगामा नहीं करेंगे। अगर हुआ भी तो वे संभाल लेंगे।  कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट चुनाव से बाद से ही बाजवा को घेरने की फिराक में था।

पर अब तक कोई प्लेटफार्म नहीं मिला था। पर बैठक में विरोधी, बाजवा पर हमले करेंगे। विरोधियों को शांत करने केलिए बैठक के प्रधानगी मंडल में सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ को भी शामिल किया गया है। जाखड़ को कैप्टन गुट का माना जाता है।

पार्टी को सरगर्म करने की नीतियां बनेंगी

Pratap Singh Bajwa Called Congress Leaders meeting

बैठक के एजेंडे में हार पर मंथन के बजाय दूसरे मुद्दे रखे गए हैं। जिनमें केंद्रीय बजट के पंजाब पर प्रभाव, राज्य के सियासी हालात, राज्य सरकार की नशों के खिलाफ फर्जी मुहिम, सूखे से धान की फसल पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव, खराब बिजली सप्लाई, सीएम की ओर से अफसरशाही के नियंत्रण में न होने की बात कहना और अफसरशाही पर पैसे जमा करने के आरोप लगाना आदि मुद्दे शामिल हैं।

इनके अलावा पार्टी को सरगर्म करने को नीतियां बनाई जाएंगी। बाजवा गुट की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव में हार की बात पर ज्यादा चर्चा ही न हो, विरोधियों को दूसरी बातों में उलझा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed