{"_id":"58316cfe4f1c1bb504b396b4","slug":"pranab-mukherjee-and-israek-president-reuven-rivlin-inaugrate-agrotech-2016-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रणब-रिवलिन ने किया एग्रोटेक 2016 का आगाज, कई चीजें खास आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणब-रिवलिन ने किया एग्रोटेक 2016 का आगाज, कई चीजें खास आकर्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुरू हुआ एग्रोटेक 2016
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री चंडीगढ़ की ओर से आयोजित एग्रोटेक-2016 का आगाज हो गया है, जिसमें कई चीजें खास आकर्षण बनी हुई हैं।
देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इजराइल के राष्ट्रपति रियूवन रिवलिन ने संयुक्त रूप से एग्रोटेक का उद्घाटन किया। आधुनिक खेती, तकनीकी व कारोबार पर आधारित इस चार दिवसीय एग्रोटेक मेले में 92 घरेलू और बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुई हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित एग्रोटेक मेले में इस बार दुनिया के 13 देश और 47 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने यहां अपने स्टाल लगाए हुए हैं। हरियाणा और पंजाब एग्रोटेक-2016 के मुख्य मेजबान की भूमिका में हैं, जबकि मध्य प्रदेश और गुजरात सहभागी राज्य हैं।

खेती में तकनीक के उपयोग पर खास फोकस
चंडीगढ़ में शुरू हुआ एग्रोटेक 2016
एग्रोटेक-2016 में खेती में तकनीक के उपयोग पर खास फोकस रखा गया है। इस मेले के माध्यम से किसानों के लिए ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है, जहां वे उद्योगों के साथ सहभागिता करते हुए खेती में नई तकनीक सीखने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसका फायदा उद्यमियों को भी मिलेगा।
किसानों को कम लागत में अधिक फसल मिलेगी तो उद्यमियों को अपने उत्पादन बेचने में आसानी होगी। सीआईआई ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर एग्रोटेक मेला आयोजित किया है।
1994 से लगातार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मौजूद रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। दोनों को हालांकि इस आयोजन में शामिल होना था, लेकिन माना जा रहा कि एसवाईएल विवाद के चले दोनों सीएम नहीं आए।