फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   prakash singh committee report on jat protest now cause of Bureaucratic crack

जाट आंदोलन पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट से अफसरशाही में दरार

Tue, 17 May 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
prakash singh committee report on jat protest now cause of Bureaucratic crack
जाट हिंसा पर प्रकाश सिंह ने सीएम को रिपोर्ट सौंपते। - फोटो : amar ujala

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के बाद प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट अफसरशाही में विवादों का कारण बन गई है। अंदरूनी तौर पर आईएएस और आईपीएस लॅाबी रिपोर्ट में लगाए आरोपों से सहमत नहीं है। हरियाणा के गृह सचिव पीके दास पर उंगली उठने की चर्चा के साथ आईएएस लॅाबी भी रिपोर्ट के खिलाफ हो गई है। रोहतक के तत्कालीन उपायुक्त डीके बेहरा भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी नाराजगी जता चुके हैं।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर गृह सचिव पीके दास ने कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि रिपोर्ट को पर कार्रवाई सरकार के सामने सबसे बड़ा धर्मसंकट होगा। फिलहाल, मंगलवार को होने वाली मंत्री समूह की बैठक में इस रिपोर्ट पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के सामने रिपोर्ट के कुछ तथ्यों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सैद्धांतिक रूप से मंगलवार को यह रिपोर्ट स्वीकार भी की जा सकती है। सीएम जब तक रिपोर्ट को मंजूरी प्रदान नहीं करते, तब तक इस पर कोई एक्शन नहीं होगा। आधिकारिक सूत्राें के मुताबिक रिपोर्ट पर एक्शन से पहले मुख्य सचिव डीएस ढेसी और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास की बैठक होगी। बैठक में उन विभागों के प्रशासनिक सचिवों को भी बुलाया जा सकता है, जिनके विभागों के अधिकारियों को संदेह के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में जिन अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं, उन पर एकदम से कार्रवाई संभव नहीं है। शुरुआती दौर में विभागाध्यक्षों को ही निर्देश दिए जाएंगे कि वे दागी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगें। गृह सचिव का कहना है कि सैद्धांतिक रूप से सरकार ने अभी रिपोर्ट स्वीकार नहीं की है। यह रिपोर्ट रिसीव हुई है। उसका अध्ययन किया जा रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि मंगलवार को कमेटी की रिपोर्ट स्वीकार कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed