फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prakash singh badal and sukhbir badal apologized at shree darbar sahib next day

पंजाबः दूसरे दिन भी बादल परिवार ने श्री हरमंदिर साहिब में की सेवा, साफ किए जूते मांजे बर्तन

Sun, 09 Dec 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Sun, 09 Dec 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
prakash singh badal and sukhbir badal apologized at shree darbar sahib next day
बादल परिवार और अकाली नेता

दस साल की सत्ता के दौरान पंथक व राजीनतिक गलतियों की माफी मांगने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबक्श सिंह में रखे श्री अखंड पाठ में हाजिरी लगाने के बाद बादल परिवार ने रविवार को दूसरे दिन भी गुरु घर में पंथक मर्यादाओं के साथ सेवा निभाई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर व बिक्रम मजीठिया सहित अकाली लीडरशिप ने अरदास सुनी। 

विज्ञापन


गुरबाणी श्रवण करने के बाद श्री हरमंदिर साहिब के जोड़ा घर में संगत के जूते साफ करने की सेवा निभाई। बादल परिवार ने सेवा के दौरान सत नाम वाहेगुरु का जाप किया। बादल परिवार जोड़ों की सेवा के दौरान फर्श के ऊपर बिछाये गए लाल रंग के टाट में बैठे थे। बादल परिवार ने श्री गुरु रामदास लंगर हाल में जूठे बर्तन मांजे। हरसिमरत कौर ने लंगर हाल में प्रसादा तैयार किया । बादल परिवार के साथ एसजीपीसी के प्रधान भाई गोविंद सिंह लोंगोवाल सहित पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके, डॉ दलजीत सिंह चीमा और एसजीपीसी सदस्य मौजूद थे ।  

विज्ञापन

कैप्टन से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: बादल

prakash singh badal and sukhbir badal apologized at shree darbar sahib next day
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा की कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल की ओर से की जा रही सेवा पर क्या टिप्पणी करते हैं, उसकी कोई परवाह नहीं है। न ही कैप्टन से उन्हें किसी प्रमाणपत्र की जरूरत है, उनकी आत्मा जो कहती है, उसके आधार पर ही वह काम करते है। उन्होंने कहा की उनका किसी भी अकाली नेता के साथ कोई झगड़ा नहीं है। न ही कैप्टन अमरिंदर के साथ उनका विरोध है। एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा की रंजीत सिंह उनके साथी रहे हैं। बादल ने कहा कि वह 10  दिसंबर को इस बात का खुलासा कर देंगे कि किन मुद्दों को लेकर माफी मांगने के लिए सेवा की जा रही है। 

गुलजार रणिके ने मेरा करियर बर्बाद किया

prakash singh badal and sukhbir badal apologized at shree darbar sahib next day
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर

जब सुखबीर बादल के साथ पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके सेवा कर रहे थे, तब लोक भलाई विभाग अमृतसर के पूर्व अधिकारी निर्मल सिंह ने उनके पास आकर मंत्री की शिकायत की। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब वह भलाई आफिस के अधिकारी थे, तब रणिके उनके मंत्री थे। उन दिनों रणिके के एक पीए ने उनसे प्रति माह पचास हजार रुपये की मांग की थी। 

जब उन्होंने इंकार कर दिया तो रणिके ने उनकी बदली मानसा कर दी। उस पर कई झूठे पर्चे करवा दिए। विजिलेंस जांच में बरी हो गए। फिर तरनतारन में झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। उस में भी वह बरी हो गए। रणिके ने उनके रिटायरमेंट के सभी बकाया रोक लिए, जो आज तक नहीं मिले है। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर से मिलने का प्रयास किया। सिक्योरिटी ने उन्हें मिलने नहीं दिया। 

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रहा बादल परिवार

prakash singh badal and sukhbir badal apologized at shree darbar sahib next day
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल

बादल परिवार ने कड़ी सुरक्षा के बीच सेवा निभाई। लंगर हाल में जब बादल परिवार सेवा में था, तब उनके आस-पास सादी वर्दी में ब्लैक कमांडो थे। सेवा के दौरान बादल परिवार के सदस्य अलग-अलग बैठे थे। शाम को बादल परिवार ने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में बैठ कर कीर्तन श्रवण किया। सोमवार को श्री अखंड साहिब के पाठ के भोग डाले जाएंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed