{"_id":"56c0159b379a0f9674a710e16ed410d2","slug":"prakash-singh-badal-about-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल बोले, कांग्रेस देश और पंजाब दोनों की दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल बोले, कांग्रेस देश और पंजाब दोनों की दुश्मन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Aug 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में शिअद प्रत्याशी जीत महिंदर सिंह सिद्धू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने रामां मंडी, रामसरा, तरखानवाला गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो गया है।
अब तलवंडी साबो की बारी है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल को भारी मतों से लीड दिलवाई थी और इस बार भी उन्हें यकीन है कि सिद्धू को बड़ी जीत देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन है। इस पार्टी ने किसान, व्यापारी, श्रमिक, कर्मचारी, उद्योगपति विरोधी नीतियां बनाईं, जिस कारण आज आम आदमी की कमर टूटी पड़ी है। वहीं, कांग्रेस ने पंजाब की आर्थिकता को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पिछले यूपीए सरकार ने हर फ्रंट पर पंजाब के साथ पक्षपात किया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि अब केंद्र में एनडीए सरकार बनने से पंजाब के साथ पक्षपात समाप्त हो गया है और प्रदेश की आर्थिकता में फिर से सुधार होगा। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न कल्याणकारी स्कीमों का भी अपनी जनसभाओं के दौरान उल्लेख किया।
बादल ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में यहां से जीत महिंदर सिद्धू की जीत, क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन, जीत महिंदर सिद्धू मौजूद थे।