फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pradeep Chhabra leader who prepared the ground for Aam Aadmi Party in Chandigarh, passed away

Chandigarh: आम आदमी पार्टी की जमीन तैयार करने वाले नेता प्रदीप छाबड़ा का देहांत, शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार

Tue, 09 Jul 2024 01:57 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की जमीन तैयार करने वाले नेता प्रदीप छाबड़ा ने पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके देहांत पर चंडीगढ़ नगर निगम में मौन भी रखा गया। बता दें कि प्रदीप छाबड़ा पूर्व महापौर और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे।

विज्ञापन
Pradeep Chhabra leader who prepared the ground for Aam Aadmi Party in Chandigarh, passed away
प्रदीप छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा का आज पीजीआई में देहांत हो गया। वह चंडीगढ़ के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते थे। प्रदीप छाबड़ा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती किया गया था। 

विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे सेक्टर-25 के श्मशानघाट में किया जाएगा। छाबड़ा के सेक्टर-44 स्थित घर शाम 5.30 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी। उनके पर उनके रिश्तेदार व राजनीतिक दलों के लोग पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा का सेक्टर- 44 में अपना घर है। उनकी दो बेटियां हैं। छाबड़ा 1990 से चंडीगढ़ की राजनीति में सक्रिय थे। प्रदीप छाबड़ा दो बार पार्षद भी रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था और अभी वह आम आदमी पार्टी के नेता थे। छाबड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल के काफी करीबी नेता रहे हैं। छाबड़ा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी भी रहे हैं। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है। नेताओं का कहना है कि प्रदीप छाबड़ा का दुनिया से जाना चंडीगढ़ की राजनीति को बड़ा धक्का लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed