फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pradeep Chhabra issue raised in Congress meeting, show cause notice issued

कांग्रेस की बैठक में छाया प्रदीप छाबड़ा का मुद्दा, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 06 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Chhabra issue raised in Congress meeting, show cause notice issued
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की वीरवार को हुई पहली बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का मुद्दा छाया रहा। सेक्टर- 35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई बैठक में छाबड़ा को भी आने का निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वे निजी कारणों का हवाला देकर नहीं आए। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप छाबड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला और मंच संचालन एचएस लक्की ने किया। कांग्रेस भवन का हॉल खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन

पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि बैठक में पार्टी ने प्रदीप छाबड़ा की हालिया बयानबाजी का कड़ा संज्ञान लिया है। बैठक में कहा गया कि प्रदीप छाबड़ा खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि और आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। पार्टी विरोधी गतिविधियों करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महासचिव और उपाध्यक्ष को तीन तीन वार्ड का इंचार्ज बनाया जाए....
इस दौरान पवन कुमार बंसल ने नसीहत देते हुए कहा कि सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नेता आगे आएं। जो साथी रह गए हैं उन्हें पार्टी की सेल और फ्रंटल आर्गेनाइजेशन में समायोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महासचिव और उपाध्यक्ष को तीन-तीन वार्डों की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। वे उनके साथ बैठकें करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि सभी अपने-अपने ब्लॉक में काम करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और वकीलों को भी साथ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने धारा 144 हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला, पवन शर्मा, डीडी जिंदल भूपिंदर बडहेड़ी, हाफिज अनवर उलहक, जगजीत सिंह कंग, जतिंदर भाटिया, जागीर सिंह, एचसी कल्याण, गुरप्रीत गाबी, शशि शंकर तिवारी, दीपा दुबे, सतीश कैंथ, विक्रम चोपड़ा, धर्मवीर, रमेश आहूजा, राजीव मोदगिल, नसीब जाखड़, प्रेमलता, गुरचरण सहित अन्य नेताओं ने विचार रखते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।

क्या कहते हैं छाबड़ा
निजी कारणों से बैठक में नहीं जा सका। मैंने कभी भी एंटी पार्टी गतिविधि नहीं की है। 35 वर्षों तक पार्टी की ईमानदारी से सेवा की है। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में मेरे खिलाफ झूठ बोला गया है। नोटिस आने पर जवाब दूंगा।
-प्रदीप छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed