फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power Minister suspends JE of power Corporation in grievance meeting in Narnaul

Narnaul News: बिजली मंत्री ने बैठक में लिया बड़ा एक्शन, शिकायत मिलने पर JE को किया निलंबित, विजिलेंस जांच होगी

Mon, 12 Feb 2024 01:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

सोमवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला एक्शन मोड में दिखे। लोगों की शिकायतों का निपटारा नहीं करने पर जेई को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया। दरअसल, जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक के दौरान जेई के खिलाफ लोगों ने शिकायत दी। इस पर बिजली मंत्री ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

विज्ञापन
Power Minister suspends JE of power Corporation in grievance meeting in Narnaul
बिजली मंत्री ने जेई को किया निलंबित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ शिकायत आने पर निलंबित करने का आदेश दिया। इस दौरान मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने 17 मामलों की सुनवाई भी की।

विज्ञापन


ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने मंत्री रणजीत चौटाला से कहा कि बिजली निगम के कर्मी भी बार-बार फोन करने के बाद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नारनौल के जेई दिलीप सिंह को लोगों की शिकायत पर मीटिंग में बुलवाया और मीटिंग में ही निलंबित करने व विजिलेंस जांच का आदेश दिया। इस पर ग्रीवेंस कमेटी के सभी सदस्यों ने मंत्री के एक्शन पर तालियां बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed