फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   power cut, electricity crisis, electricity problem, electricity nigam, chandigarh public, chandigarh

बिजली के कटों से लोग परेशान, आपूर्ति को लेकर लगाए आरोप

Sat, 02 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
power cut, electricity crisis, electricity problem, electricity nigam, chandigarh public, chandigarh
electricity crices - फोटो : अमर उजाला फाइल
बिजली के तार को ठीक करने में विभाग के कर्मचारी घंटों लगा देते हैं। जिस कारण रोजाना कई-कई घंटे बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में रहने वाले रामेश्वर का कहना कि इसका सबसे बड़ा कारण मनीमाजरा में डाले गए 20 साल पुराने तार हैं। ये अकसर जल जाते हैं, जिन्हें ठीक करने में विभाग के कर्मचारी दो से 5 घंटे लगा देते हैं। 
विज्ञापन

मनीमाजरा में तंग गलियां और बाजार हैं। जिनमें ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा सकते।

वहीं पिछले बीस साल में लोड भी बढ़कर चार गुना हो गया है। जबकि तार वही पुराने हैं। 
रामेश्वर ने प्रशासन से मनीमाजरा के सभी तार बदलने और मनीमाजरा के बिजली विभाग में और बिजली कर्मचारी तैनात करने की मांग रखी है। उनका कहना कि इस समय में मनीमाजरा में 6 जेई और 13 लाइनमैन हैं। जो पुराने मनीमाजरा के साथ पिपली वाला टाउन, माड़ी वाला टाउन, इंदिरा कॉलोनी, किशनगढ़, मौली जागरां, विकास नगर और मौली गांव को देखते हैं। स्टाफ का कम होना भी बिजली व्यवस्था ठीक करने में देरी का बड़ा कारण है।
विज्ञापन


नया गांव में भी हालात खराब
चंडीगढ़। नया गांव में भी कुछ यही हाल है। इलाके में राजाना लगातार कट लग रहे हैं। बिजली के तारों में फॉल्ट आने के कारण यहां भी कर्मचारी कई बार पांच से छह घंटे मरम्मत में लगा देते हैं। कभी कभी पूरा दिन मरम्मत का काम चलता है फिर भी सुधार नहीं होता और कर्मचारी रात को भी लंबे कट लगाते रहते हैं। हर एक और दो घंटे बाद कट लगने से लोग काफी परेशान हैं। स्थिति और बिगड़ जाती है जब रात के समय भी आठ से नौ घंटे के अघोषित कट लगते हैं। इस दौरान उमस भरी गर्मी के कारण घरों में बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कट के कारण असहनीय उमस भरी गर्मी में लोगों की तबीयत खराब हो रही है। उन्हें अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed