फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poultry business down by 25 percent in Punjab

हिमाचल में बर्ड फ्लू की दस्तक से फैली दहशत, पंजाब में पोल्ट्री कारोबार में 25 फीसदी की गिरावट

Thu, 07 Jan 2021 02:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Poultry business down by 25 percent in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

कोरोना महामारी के बाद अब बर्ड फ्लू से पंजाब के पोल्ट्री कारोबार पर दहशत का माहौल है। हालांकि राज्य में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। इसके बावजूद राज्य में होने वाले छह हजार करोड़ के पोल्ट्री कारोबार पर इसका असर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन


बीते दो दिनों में पोल्ट्री उत्पादों की मांग में लगभग 25 फसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में कारोबारियों के चेहरों पर चिंता छाई है। इस मुद्दे को लेकर इंडिपेंडेंट पोल्ट्री एसोसिएशन पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एनिमल हसबेंडरी विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंझुआ से भी मिला है। इसमें लोगों में पोल्ट्री उत्पादों के प्रति फैल रहे भ्रम को दूर करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


इंडिपेंडेंट पोल्ट्री एसोसिएशन पंजाब प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि पंजाब में अब तक बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश में विदेश से आए पंछी मृत मिले हैं लेकिन पोल्ट्री फार्मिंग पर इसका असर नहीं है। इसी तरह हरियाणा के पोल्ट्री फार्मों में कुछ मौतों की बात कही जा रही है, लेकिन वह बर्ड फ्लू के कारण नहीं है। इसके बावजूद पंजाब के पोल्ट्री कारोबार पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मुर्गे या मुर्गी का रेट 92 रुपये प्रति किलो था, बुधवार को यह 65 रुपये रह गया है। उनका तर्क है कि 2005 में पहली बार बर्ड फ्लू फैला था और आज तक इससे किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यह सिर्फ पंछियों में फैलता है। वैसे भी चिकन को लगभग 100 डिग्री तापमान पर पकाया जाता है।

इतने तापमान के बाद बीमारी की आशंका नहीं रहती है। पहले कोरोना ने पोल्ट्री कारोबार का खेल बिगाड़ा, अब बर्ड फ्लू। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंझुआ से वह मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिला स्तर पर विभाग के डायरेक्टर आम लोगों को जागरूक करेंगे।

'57 साल से कारोबार में कभी नहीं फैला फ्लू'

1963 से पोल्ट्री के कारोबार से जुड़े लुधियाना निवासी डॉक्टर आरएस चावला बताते हैं कि बर्ड फ्लू पंछियों से जुड़ी बीमारी है। यह इंसानों में नहीं फैलता है। पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान इनकी अच्छे से देखरेख की जाती है। वैक्सीनेशन से लेकर हर तरह की दवाएं दी जाती हैं। लगभग 57 साल के सफर में अभी तक उन्होंने किसी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलते नहीं देखा है।

बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर पहले ही पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज करके रखा जाता है। एक बात साफ है जब भी जिंदा मुर्गे को बेचा जाता है तो खरीदने वाला हमेशा स्वस्थ को ही खरीदता है। वहीं चिकन को उच्च तापमान पर पकाए जाने के बाद डरने की जरूर नहीं है।

बर्ड फ्लू का कोई भी केस बुधवार तक लुधियाना में रिपोर्ट नहीं हुआ है। चिकन को अच्छी तरह पकाया जाए तो इसका व्यक्ति में फैलने का कोई डर नहीं होता है। जिस समय चिकन को काटा जाता है, उस समय पूरा ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर कोई संक्रमित मुर्गा या मुर्गी काटते समय व्यक्ति के संपर्क में आ जाए तो बर्ड फ्लू फैलने का डर रहता है। ग्रामीण एरिया में लोग घरों में मुर्गियां पाल लेते हैं, ऐसे में अगर उनमें यह बीमारी हो जाए और उस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आम व्यक्ति में फैल सकता है। - सुखजीवन कक्कड़, सिविल सर्जन लुधियाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed