लुधियाना: एनआईए व एनएसजी की निगरानी में हुआ ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति का पोस्टमार्टम, तीन घंटे चली प्रक्रिया
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से कपड़े व टाइल्स के टुकड़े मिले। धमाके की वजह से यह तुकड़े उसके शरीर में धस गए। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि मृतक की दाढ़ी थी और पीछे की तरफ बाल भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना कोर्ट के बाथरूम में ब्लास्ट के दौरान मारे गए मृतक के शव की जांच करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियां शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंची। जहां उनके साथ पंजाब की जांच एजेंसियां भी काम पर लगी हुई थी। सिविल अस्पताल के शवगृह से शव को बाहर निकाल कर अच्छे से जांज की गई और उसका एक्स-रे करवाया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया। जिसमें सीनियर डॉक्टर विशाल, डॉ. रोहित रामपाल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरणकंवल को शामिल किया गया।
एनआईए और एनएसजी की टीम के सामने उनकी निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। ब्लास्ट होने के बाद जब वहां जांच टीमें पहुंची थी तो पता चला कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचने से पहले ही पंजाब की जांच एजेंसियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया था।
देर रात को केंद्रीय जांच एजेंसियां कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची। जहां से उन्हें पता चला कि सिविल अस्पताल में शव है। सुबह होते ही केंद्रीय जांच एजेंसियां वहां पहुंची और शव को बाहर निकलवाया और उसकी अच्छे से जांच की। केंद्रीय एजेंसियों के कहने पर फॉरेंसिक टीम ने उसके मांस के टुकड़े भी जांच के लिए एकत्र किए। उसके बाद शव का एक्स-रे करवाया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान शव के सभी टुकड़ों को आपस में जोड़ा गया जो पुलिस को वहां से मिले थे। करीब पौने दो बजे पोस्टमार्टम शुरु हुआ। जिसमें एक तो दाई बाजू पर धार्मिक टैटू था। आगे का धड़ काफी खराब हो चुका था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से कपड़े व टाइल्स के टुकड़े मिले। धमाके की वजह से यह तुकड़े उसके शरीर में धस गए। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि मृतक की दाढ़ी थी और पीछे की तरफ बाल भी है।
जांच के दौरान जांच एजेंसियों को मलबे से मिला मोबाइल फोन
शुक्रवार को एनआईए और एनएसजी की टीमों ने मलबे की जांच की। इस दौरान जांच टीमों ने वहां से कई ऐसी जीचे कलेक्ट की है, जिससे पता चल सके कि ब्लास्ट के दौरान कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मलबे की जांच के दौरान एजेंसियों को एक मोबाइल फोन मिला है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जांच एजेंसियों को मोबाइल के अंदर जो सिम था उसका नंबर भी मिल गया है। जिससे उसके फेसबुक अकाउंट चेक करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक पुलिस ने मोबाइल फोन मिलने की सूचना को स्पष्ट नहीं किया है।