फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Post-mortem businessman PGI son expressed suspicion auto pater's businessman's death

कारोबारी का पीजीआई में दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, ऑटो पाटर्स के कारोबारी के फंदा लगाकर जान देने पर बेटे ने जताया था संदेह

Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem businessman PGI son expressed suspicion auto pater's businessman's death
चंडीगढ़। सेक्टर-10 में बीते रविवार को दिल्ली व मोहाली के ऑटो पार्ट्स कारोबार का शव मिलने के बाद वीरवार को दोबारा पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमृत सिंह के बड़े बेटे देवेंद्र थापर ने अपने पिता की मौत पर शक जताया था। इसके चलते दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। इससे पहले मंगलवार को जीएमएसएच-16 में अमृत सिंह का पोस्टमार्टम करवाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत फंदा लगने से हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमृत सिंह पिछले काफी समय से परिवार के साथ नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। उनका छोटा बेटा अमेरिका और बड़ा बेटा चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रहता है। अमृत सिंह का दिल्ली और मोहाली में ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। वह करीब 10 दिन पहले सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 545 में बड़े बेटे देवेंद्र थापर के घर आए थे। रविवार सुबह वह बाथरूम गए, काफी देर के बावजूद जब बाहर नहीं निकले तो किसी तरह बेटे ने दरवाजा खोला। इस दौरान अमृत सिंह बाथरूम में सीलिंग फैन से पग के सहारे फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed