{"_id":"613288a38ebc3e01de12f497","slug":"poor-children-will-get-free-education-in-model-sanskriti-schools-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब अति गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब अति गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
Sat, 04 Sep 2021 02:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:16 AM IST
सार
हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में अति गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की है। इन बच्चों का सत्यापन परिवार पहचान पत्र के जरिए होगा। वहीं सीएम ने अधिकारियों को एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल गोद लेने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत सत्यापित अति गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई इन स्कूलों की प्रगति समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ये स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को स्कूलों का दौरा और हर माह समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम, डीडीपीओ, तहसीलदार एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल को गोद लें।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने स्कूल स्थापित करने की दिशा में किए गए कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की संख्या बढ़ाने की मांग आने लगी है। अधिकारी संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। नई शिक्षा नीति के अनुसार मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिंदी माध्यम में भी शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प विद्यार्थियों को दें।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जे गणेशन ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार राज्य में 137 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और 1418 मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी में बच्चों की संख्या 27.90 प्रतिशत और प्राथमिक स्कूलों में 16.73 प्रतिशत बढ़ी है। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए मानकीकृत टेस्ट लिया जाएगा।