फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poonam won gold medal in Para National Table Tennis

पैरा नेशनल टेबल टेनिस में पूनम ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 07 Apr 2021 08:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Poonam won gold medal in Para National Table Tennis
नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूनम। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी पूनम ने नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह चैंपियनशिप इंदौर में बीते 30 मार्च को करवाई गई थी। इसमें देशभर के शीर्ष स्तर की पैरा महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शुरुआत से ही पूनम ने पकड़ बनाए रखी। फाइनल में पूनम का मुकाबला उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी वैष्णवी से हुआ। पूनम ने पहला सेट 11-6 से जीत कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत की। दूसरे सेट में पूनम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर और 11-4 से यह सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट की शुरुआत में वैष्णवी ने लीड बना ली, लेकिन पूनम ने दोबारा से वापसी करते हुए यह निर्णायक सेट 11-6 से जीत कर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पूनम की उपलब्धियां
पीयू में एलएलएम की पढ़ाई कर चुकी पूनम ने बताया कि उन्होंने साल 2009 में शादी के बाद पति मुकेश के साथ टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। उन्हें बचपन में पोलियो हो गया था। इस वजह से शुरुआत में दिक्कत हुई, लेकिन कुछ दिनों की मेहनत के बाद बेहतर खेल का प्रदर्शन करने लगी। उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर 8 स्वर्ण, 14 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed