{"_id":"a8961a638fd0e09cdf709d8ea882664a","slug":"polytechnic-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मात्र 30 रुपये' ने छीन ली छात्र की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मात्र 30 रुपये' ने छीन ली छात्र की जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(पंजाब)
Updated Wed, 18 Nov 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज तीस रुपये की खातिर पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा के छात्र को जान से हाथ धोना पड़ गया। मामला पंजाब के फतेहाबाद का है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि नेशनल हाईवे पर मताना मोड़ के पास रोडवेज बस में बेटिकट सफर कर रहा एक छात्र फ्लाइंग टीम को देखकर बस से कूदकर भागने लगा, लेकिन इस दौरान रोड से गुजर रही कार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया और मौके पर खड़ी फ्लाइंग टीम में भी हड़कंप मच गया। छात्र हिसार के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पीलीमंदोरी निवासी सुमित पुत्र कृष्ण अपने दोस्तों के साथ हिसार से फतेहाबाद आ रहा था। मताना मोड़ के पास फतेहाबाद डिपो की फ्लाइंग खड़ी थी, जो बसों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हिसार की ओर से आ रही सिरसा डिपो की बस को फ्लाइंग टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार सुमित व उसके दोस्त बस से कूदकर हाईवे पर दौड़ पड़े। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने सुमित को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वह उछलकर सड़क के बीच में आ गिरा और उसका सिर फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को सिविल अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया।
नहीं ली थी टिकट
हिसार से फतेहाबाद का किराया तीस रुपये है, फिर भी सुमित और उसके दोस्तों ने टिकट नहीं ली। घटनास्थल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी के मुंह पर एक ही बात थी कि अगर टिकट नहीं थी तो भागने की क्या जरूरत थी। जुर्माना ही होता और अगर टिकट ली होती तो ऐसे जान न जाती।