फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polluted water from Maulijagran reaches Parliament, issue to be raised in Lok Sabha

Chandigarh News: मौलीजागरां का दूषित पानी संसद पहुंचा, लोकसभा में उठेगा मुद्दा

Sat, 14 Feb 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Polluted water from Maulijagran reaches Parliament, issue to be raised in Lok Sabha
चंडीगढ़। मौलीजागरां में दूषित पेयजल की आपूर्ति को लेकर सियासत तेज हो गई है। चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को लोकसभा में यह मामला उठाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश होने के बावजूद चंडीगढ़ में लोगों को शुद्ध पानी न मिलना गंभीर प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं तो यह चिंताजनक है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि मौलीजागरां में पेयजल लाइन के सीवरेज से जुड़ने की आशंका जताई गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े और कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने और तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इलाके में पिछले कई महीनों से बदबूदार और मटमैले पानी की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ घरों में पीले व काले रंग का पानी आने की बात सामने आई। दूषित पानी पीने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। निजी चिकित्सकों के अनुसार उस दौरान डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में दोहराई जा रही समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या केवल मौलीजागरां तक सीमित नहीं है। शहर के अन्य हिस्सों से भी गंदे पानी की शिकायतें आती रही हैं। पुरानी पाइपलाइन, लीकेज और सीवरेज के साथ क्रॉस-कनेक्शन को संभावित कारण बताया जा रहा है। नगर निगम की ओर से पहले भी पाइपलाइन बदलने और जल गुणवत्ता की नियमित जांच का दावा किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा।


टूटी दीवार से सीवर जाम, दूषित पानी का खतरा
मनीमाजरा। मौलीजागरां में दूषित पानी की समस्या के बीच मकान नंबर 3557 के सामने बने छोटे पार्क की टूटी दीवार नई चिंता बन गई है। लोगों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त दीवार से मिट्टी और मलबा सीधे सीवर लाइन में जा रहा है, जिससे बार-बार जाम लग रहा है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास फैल रहा है। स्थानीय निवासी और गंदे पानी से जान गंवाने वाली आठ साल की मासूम श्रेया के दादा सुधीर कुमार ने बताया कि इससे पेयजल पाइप लाइन दूषित हो रही हैं और बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने नगर निगम पर अनदेखी और शिकायतों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed