{"_id":"59304c084f1c1b7873bda713","slug":"politics-starts-on-haryana-urban-development-authority-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा का नाम बदला, विज बोले- HUDA और भूपेंद्र हुड्डा में कन्फ्यूज हो जाते थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा का नाम बदला, विज बोले- HUDA और भूपेंद्र हुड्डा में कन्फ्यूज हो जाते थे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा यानी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नाम बदलने पर सियासत तेज हो गई है। सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसका नाम बदलकर जैसे ही एचएसवीपी किया, सरकार के साथ ही कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने में देर नहीं लगी।
सरकार के मंत्रियों अनिल विज और कृष्ण बेदी ने जहां नाम बदलने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर तंज कसे तो कांग्रेस और इनेलो ने निशाना साधा। खेल मंत्री विज ने कहा कि हुडा का नाम आते ही घोटालों में संलिप्त पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का जिक्र शुरू हो जाता था। सजा या गिरफ्तारी की बात हुड्डा की शुरू होती है तो लोग हुडा भी समझने लगते हैं। इसलिए नाम बदला गया।
बेदी ने कहा कि हुड्डा को भाजपा नहीं, जनता ने खत्म किया है। हुड्डा अगर जांच से नहीं डरते तो उनका मुंह अब उतरा हुआ क्यों है। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रण सिंह मान ने कहा कि हुडा का नाम बदलने से हुड्डा का जिक्र आना बंद नहीं हो जाएगा। हुड्डा ने अपने शासन में जनहितैषी कार्य कर जनता के दिलों पर छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को संस्थाओं के नाम बदलने का दौरा पड़ता है। आने वाले समय में भाजपा और मंत्रिमंडल सदस्य अपने नाम भी बदल सकते हैं। सरकार सुर्खियों में रहने के लिए नाम बदलती है।