फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up on women friendly liquor theka sign board in Jalandhar

Punjab News: पंजाब में खुला महिला फ्रेंडली शराब ठेका तो मचा सियासी बवाल, शाम को मिटाया, विपक्ष ने AAP को घेरा

Fri, 11 Aug 2023 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 08:02 PM IST
सार

आप प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में जैसे शराब के अन्य ठेके हैं, वैसा ही यह भी है। महिलाओं के लिए शराब ठेका खोला जाना केवल एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि किसी ने अपने स्तर पर ठेके के साइन बोर्ड पर 'वूमेन फ्रेंडली' लिखा है। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Politics heats up on women friendly liquor theka sign board in Jalandhar
Jalandhar News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर शहर के लंबा पिंड चौक पर महिला फ्रेंडली शराब ठेका खुलने से बवाल मच गया। इसकी तस्वीरें सामने आते ही विपक्ष के नेताओं ने आप सरकार पर निशाना साधा। शाम ढलते ही ठेके से महिला फ्रेंडली मिटा दिया गया। ठेकेदार का कहना है कि काफी महिलाओं की मांग थी कि पुराने ठेकों से वह वाइन या शराब खरीदने में काफी असहज महसूस करती हैं, यही वजह थी कि एक अलग से ठेका खोलकर महिला फ्रेंडली का बोर्ड लगाया था। अब इसको मिटा दिया गया है।

विज्ञापन


फोटो वायरल होते ही कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे शर्मनाक बताया है। जबकि पंजाब भाजपा ने इसे सीएम पंजाब भगवंत मान पर उनका शराब के प्रति प्रेम बता तंज कसा। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया लेकिन मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर तुली है। 
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। अब महिलाओं के लिए शराब ठेके खोलकर सीएम भगवंत मान क्या करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है। इसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में जैसे शराब के अन्य ठेके हैं, वैसा ही यह भी है। महिलाओं के लिए शराब ठेका खोला जाना केवल एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि किसी ने अपने स्तर पर ठेके के साइन बोर्ड पर 'वूमेन फ्रेंडली' लिखा है। इसकी जांच कराई जाएगी।


आप नेता व पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बासी का कहना है कि यह ठेकेदार ने अपने स्तर पर किया है। इसमें सरकार का क्या भूमिका है ? सरकार ने महिलाओं के लिए कोई विशेष ठेका नहीं खोला है। विपक्ष बेवजह शोर मचा रहा है। हकीकत यह है कि पंजाब में नशा कांग्रेस व अकाली दल की देन है। इसका खमियाजा पंजाब की जनता भुगत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed