फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up in Punjab after attacked on vehicle of Sukhbir Singh Badal in Jalalabad

सुखबीर की गाड़ी पर हमला : पंजाब में राजनीति गरमाई, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा, कैप्टन बोले- जांच कराएंगे

Tue, 02 Feb 2021 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up in Punjab after attacked on vehicle of Sukhbir Singh Badal in Jalalabad
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @capt_amarinder

जलालाबाद में नगर परिषद नामांकन में शामिल होने पहुंचे शिअद प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर हमले के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। हालांकि पंजाब में नेताओं पर हमले होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी भाजपा के बड़े नेताओं पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। नेताओं पर हमले को लेकर अब विपक्ष हमलावर हो गया है। 

विज्ञापन


भाजपा-शिअद ने प्रदेश की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है और पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिअद अध्यक्ष की हत्या के लिए यह एक पूर्व निर्धारित हमला था। जलालाबाद पुलिस खुद उस अपराध में शामिल थी, जिसने हमलावरों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए। यह जघन्य अपराध सरकार के इशारे पर किया गया था। डॉ. चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है अकाली नेता ने कांग्रेस विधायक रामिंदर आवला के बेटे की अगुवाई में गोलीबारी की भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में तीन अकाली कार्यकर्ता घायल हो गए। अकाली दल ने मांग की है कि राज्य में अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए। वहीं, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। 

अब तक इन नेताओं पर हो चुके हमले
13 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की कार पर टांडा के पास टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हालांकि हमले में भाजपा प्रधान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

24 जनवरी को किसानों के समर्थन में दिल्ली में धरना दे रहे लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर जन संसद के दौरान हमला हो गया था। इससे पहले पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और हिंदू नेताओं पर हमले होते रहे हैं।

पूरे मामले की कराएंगे जांच : कैप्टन 
किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जलालाबाद में शिअद प्रधान सुखबीर बादल के काफिले पर हुए हमले को लेकर माहौल गर्म रहा। शिअद नेताओं ने हमले के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed