{"_id":"591ad44e4f1c1bc92c8b4580","slug":"politics-going-on-rai-sports-school-scam-enquiry-by-ias-ashok-khemka","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS अशोक खेमका से राई स्कूल घोटाले की जांच छीन सकती है, वजह देखिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS अशोक खेमका से राई स्कूल घोटाले की जांच छीन सकती है, वजह देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
अशोक खेमका
- फोटो : अशोक खेमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई स्पोर्ट्स स्कूल की जांच शुरू होने से पहले ही सियासत में उलझ गई है, इसलिए खेमका से यह वापिस ली जा सकती है। प्रदेश सरकार की ओर से आदेश देने के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। खेल मंत्री अनिल विज ने सोमवार को डीजीपी बीएस संधू से फोन कर एफआईआर दर्ज न होने का कारण पूछा है। खेल मंत्री ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव से भी बातचीत की है।
आईएएस अशोक खेमका ने प्रदेश सरकार से जांच के लिए शक्तियां मांगी थीं। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव कार्यालय से यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया गया है। पूरा मामला सरकारी फाइलों में अटका है। राई स्पोर्ट्स स्कूल में वित्तीय अनियमितता के मामले में आईपीएस भारती अरोड़ा ने सोनीपत के एसपी को कुछ दिन पहले ही एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा था। वहीं, इस मामले में प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज पहले ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे चुके थे।
भारती अरोड़ा ने वित्त विभाग की आडिट टीम पर निशाना साधते हुए यह कदम उठाया है। बतौर स्कूल निदेशक भारती अरोड़ा की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि वित्त विभाग की आडिट टीम बीते तीन फरवरी 2017 को संस्थान का लेखा-जोखा जांचने के लिए आई थी। आडिट टीम को संस्थान से संबंधित रिकार्ड दे दिया गया, लेकिन इसे ले जाने की इजाजत नहीं दी गई, जबकि टीम केसदस्य बिना इजाजत यह रिकार्ड बाहर लेकर चले गए। इसके बाद भारती अरोड़ा ने रिकार्ड से छेड़छाड़ की संभावना जताते हुए एसपी सोनीपत को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
मैंने डीजीपी से कहा है कि पहले वे एफआईआर दर्ज करवाएं। उसके बाद जांच में जो भी सच होगा सामने आ जाएगा।
- अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा