फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics Behind Avtar Singh Bhadana Joining of BJP

अवतार भड़ाना को बीजेपी में लाने के ये हैं मायने

Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
Politics Behind Avtar Singh Bhadana Joining of BJP

दिल्ली विधानसभा चुनाव में विरोधी दलों के साथ कांटे की टक्कर झेल रही भाजपा की नैया इस बार हरियाणा के नेताओं को पार करवानी होगी। राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण भाजपा के लिए यह विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

विज्ञापन


पार्टी अपने 120 सांसदों को पहले ही दिल्ली चुनाव के प्रचार में उतार चुकी है। अब दूसरी पार्टी के दिग्गज नेताओं को भगवा रंग में रंगना शुरू कर दिया है। जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना भगवा रंग में रंगे नजर आएंगे।

विज्ञापन

गुर्जरों के वोट बीजेपी की झोली में डालना

Politics Behind Avtar Singh Bhadana Joining of BJP

भड़ाना को शामिल करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के साथ लगते फरीदाबाद और गुड़गांव के गुर्जर मतों को एकमुश्त पार्टी की झोली में डालने का फार्मूला तैयार कर दिया है। फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पहले ही भाजपा के टिकट पर यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं।

सुखबीर सिंह जौनपुरिया इस समय राजस्थान से सांसद हैं। वे पूर्व में गुड़गांव के सोहना से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2009 का विधानसभा चुनाव जौनपुरिया हार गए थे, लेकिन दिल्ली के साथ लगते गुर्जर मतदाताओं में उनकी अच्छी पैठ है।

लिहाजा भाजपा ने तीन बड़े गुर्जर नेताओं को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उतार दिया है। पार्टी का मानना है कि महरौली, बदरपुर सहित करीब आधा दर्जन सीटों पर चुनाव जीतने में भाजपा को इन गुर्जर नेताओं का लाभ मिलेगा।

हरियाणा के बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां

Politics Behind Avtar Singh Bhadana Joining of BJP

हरियाणा के दिग्गज नेताओं को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। बिरेंद्र सिंह डूमरखां और ओम प्रकाश धनखड़ जैसे नेताओं को जाट मतदाताओं को लुभाने का दारोमदार है, जबकि यादव मतदाताओं को एक जुट कर ने के लिए राव इंद्रजीत सिंह और पंजाबी मतदाताओं की कमान हरियाणा के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश खट्टर संभालेंगे। दिल्ली के साथ जुड़े क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने की जिम्मेदारी रामबिलास शर्मा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed