फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police's citywide blockade strategy exposed as a failure; four incidents, including two chain-snatchings, occur within 12 hours.

Chandigarh News: शहर में पुलिस की नाकके बंदी की खुली पोल, 12 घंटे में दो चेन स्नेचिंग समेत चार वारदात

Sat, 05 Sep 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police's citywide blockade strategy exposed as a failure; four incidents, including two chain-snatchings, occur within 12 hours.

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पुलिस के नाकों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद झपटमारी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। वीरवार को झपटमारों ने एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम दिया। इनमें दो सोने की चेन, एक महिला का पर्स और एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपटने की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एक्टिवा सवार युवक-युवती ने चेन झपटी
पहली वारदात दोपहर करीब 3.15 बजे सेक्टर-22 लाइट प्वाइंट के पास हुई। एक एनआरआई महिला मार्केट आई थी। डाई फ्रूट की दुकान के पास पहुंचते ही एक्टिवा सवार युवक-युवती उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड के पास चेन झपटी
दूसरी वारदात सेक्टर-29 टैक्सी स्टैंड के पास हुई। मोटरसाइकिल सवार झपटमार ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनकर फरार
तीसरी वारदात शाम करीब सात बजे रामदरबार फेज-1 में हुई। काम से घर लौट रही महिला मकान नंबर 677 के सामने पहुंची थी। इसी दौरान पीली टी-शर्ट पहने युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पार्क में व्यक्ति से मोबाइल छीना
चौथी वारदात सेक्टर-41 में हुई। सेक्टर-41ए निवासी 52 वर्षीय हरेंद्र सिंह रावत राधा मार्केट से खरीदारी के बाद पार्क में बेंच पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed