फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policemen clashed over arrest of youth caught as gangster, ASI's arm broken and inspector's nose

गैंगस्टर समझ पकड़े युवकों की गिरफ्तारी पर भिड़ी चंडीगढ़ पुलिस, इंस्पेक्टर की नाक तो एएसआई की बाजू टूटी

Sun, 25 Oct 2020 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Policemen clashed over arrest of youth caught as gangster, ASI's arm broken and inspector's nose
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ पुलिस के आपसी तालमेल के दावों की पोल शुक्रवार रात खुल गई। गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी का श्रेय लेने के चक्कर में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर व सेक्टर- 26 थाने के एएसआई में मारपीट तक हो गई। एक की बाजू तो दूसरे की नाक टूट गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। फजीहत तो तब हुई जब गैंगस्टर्स समझकर पकड़े गए दोनोें युवक बेकसूर निकले।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दो गैंगस्टर्स सेक्टर- 9 स्थित एसको बार से धमकी देकर आई 20 कार से फरार हुए हैं। क्लब के एंट्री रजिस्टर से युवकों का नाम, कार नंबर भी मिल गया। कार अमृतसर के नंबर पर पंजीकृत थी। क्राइम ब्रांच की तीन टीमें सेक्टर- 7 व 26 में युवकों की तलाश करने लगीं।
विज्ञापन


इसी दौरान सेक्टर- 26 थाने में तैनात एसआई नवीन कुमार की टीम ने रात सवा 11 बजे एक क्लब के बाहर से दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तभी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह टीम के साथ बोलेरो में वहां पहुंच गए और युवकों को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए बहस करने लगे। इसे लेकर दोनों ओर से तकरार तेज होने लगी। पुलिस युवकों को थाने ले जाने लगी तो थाने के सामने बनी पार्किंग में क्राइम ब्रांच और पुलिसवाले आपस में भिड़ गए। कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की नाक की हड्डी टूट गई जबकि एएसआई रमेश की बाजू टूट गई। सरेआम हो रही मारपीट की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर मामला शांत किया। युवकों को क्लब में पकड़ने के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसे पुलिस आला अधिकारी कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। यह भी बताया गया है कि इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह एसआई नवीन कुमार आपस में बैचमेट हैं।

घंटों चलता रहा हंगामा, वरिष्ठ अफसर पहुंचे मौके पर
देर रात तक पार्किंग में चले इस हंगामे से यूटी पुलिस की फजीहत हो रही है। ईस्ट डीएसपी गुरमुख सिंह, थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल, क्राइम ब्रांच इंचार्ज हरिंदर सिंह सेखों ने पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद युवकों को पहले सेक्टर-26 और फिर सेक्टर-3 थाने ले जाया गया। यहां जांच के बाद पकड़े गए दोनों युवकों का गैंगस्टर्स से कोई संबंध नहीं निकला तो उन्हें छोड़ दिया गया।

चंडीगढ़ में यह हाल तो ट्राइसिटी पुलिस से कैसे होगा तालमेल
शहर में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ट्राइसिटी पुलिस के साथ मिलकर बेहतर तालमेल बनाने का दावा करती है। शहर में गैंगस्टर्स के बढ़ते दबदबे को देख हाल ही में यूटी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने ट्राइसिटी के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। इसमें पंचकूला और मोहाली पुलिस से बेहतर तालमेल बनाने की बात कही थी। लेकिन यूटी चंडीगढ़ पुलिस के आपसी विभागों में इतनी तनातनी है तो ट्राइसिटी की पुलिस से कैसे तालमेल बेहतर होगा।

साधारण कपड़ों में थी क्राइम ब्रांच, इसलिए गलतफहमी हुई
क्राइम ब्रांच के साधारण कपड़ों में होने के कारण आपस में गलतफहमी हो गई। मामले में दोनों तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। -गुरमुख सिंह, डीएसपी ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed