जाम में जरा सा छू गई कार तो आगबबूला हुआ पुलिसकर्मी, चालक को पीटा, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन स्थित रामलाल चौक पर एक इनोवा कार चालक को पीटते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया। कार चालक की गलती सिर्फ इतनी थी कि जाम के दौरान आगे बढ़ते वक्त कार पुलिसकर्मी से छू गई। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। कार चालक माफी मांगता रहा और पुलिस कर्मी पीटता रहा।
पुलिसकर्मी की इस हरकत से सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली जिला पुलिस का एक और चेहरा सामने आ गया। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी कार चालक को पीटने के साथ ही भद्दी गालियां देता नजर आ रहा है। पुलिस के आलाधिकारियों का इस मामले में कहना है कि अभी तक उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई, अगर कोई शिकायत देता है तो वह कार्रवाई की जाएगी।
रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था, जिससे बाद से पूरे शहर में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। मॉडल टाउन निवासी तिलक ने बताया कि वह किसी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था, जब वह माडल टाउन स्थित रामलाल चौक पर पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था, वहीं एक इनोवा गाड़ी चालक आया और उसकी कार चौक पर खड़े पुलिसकर्मी छू गई लेकिन कोई टक्कर नहीं लगी थी।
इस पर पुलिस कर्मी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने उसे पीट पीटते गाड़ी से निकाला और उसे एक तरफ ले जाकर लात घूसे मारे। इस दौरान तिलक अपनी कार से उतरे और वीडियो बनाई। पुलिसकर्मी ने उन पर भी हाथ उठाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद की जान बचाते हुए वहां से भाग गए थे। पुलिस का यह चौथा बड़ा कारनामा जनता के सामने आया है। वहीं इस मामले में एसपी ने डीएसपी संदीप को उपरोक्त मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।
एक दिन पहले ही एसपी ने दिया था शालीनता का परिचय देने का निर्देश
एक दिन पहले ही एसपी ने डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर लोगों के साथ शालीनता का परिचन देने का निर्देश दिया था। अगले ही दिन जिला पुलिस की शलीनला वीडियो के तौर पर सामने आ गई। पुलिस कर्मियों से कहा गया था कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करें और विभाग की छवि को धूमिल नहीं होने दें।
डीएसपी संदीप को उपरोक्त मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। - मनीषा चौधरी, एसपी पानीपत।