फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will keep an eye on the hoodlums: DGP, Haryana News

होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर : डीजीपी

Sun, 24 Mar 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on the hoodlums: DGP, Haryana News
होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर : डीजीपी
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने जारी किए निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस महानिरीक्षक शत्रुजीत कपूर ने होली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है ताकि लोग शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से होली के पावन पर्व का आनंद ले सके। डीजीपी ने धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने, शराब पीने के बाद दुर्व्यवहार करने, छेड़छाड़ करने, जबरदस्ती चंदा लेने और ध्वनि प्रदूषण जैसी संभावित समस्याओं को देखते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने वाली इकाइयां अलर्ट पर रहेंगी। हुड़दंगबाजी को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैदल और मोबाइल गश्त बढ़ाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश में सभी जिलों में स्थापित किए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष भी अलर्ट पर रहेंगे। सार्वजनिक रूप से शराब पीने और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही होली के कार्यक्रमों और जुलूसों के आयोजकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से अश्लील या उत्तेजक गीत/नारे बजाने के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

उत्सव के दौरान छेड़छाड़ रोकने के लिए समर्पित प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं तथा लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इससे सभी के लिए अधिक समावेशी और आनंददायक माहौल बनेगा। धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले स्थानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed