फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Ready to File Chargesheet in Jat Reservation Agitation Case

जाट आरक्षण आंदोलन हिंसा मामले में 3 लोग बनाए गए आरोपी, 4 जनवरी को पेश होगी चार्जशीट

Wed, 02 Jan 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Police Ready to File Chargesheet in Jat Reservation Agitation Case
जाट आरक्षण आंदोलन
बहुचर्चित जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने चार्जशीट पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह 4 जनवरी को पेश की जाएगी। ऐसे में चुनावी साल के पहले सप्ताह में भाजपा व कांग्रेस के बीच रोहतक की सियासत फिर से गरमा सकती है।
विज्ञापन


क्योंकि फरवरी 2016 के दंगों के मामले में सिविल लाइन पुलिस पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस की ग्रामीण इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष जयदीप धनखड़ व दलाल खाप के प्रवक्ता मानसिंह दलाल को एफआईआर में आरोपी बनाया गया था। पुलिस तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है, इसके लिए चार जनवरी शुक्रवार की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट के लिए आंदोलन के दौरान वायरल हुई 1 मिनट 23 सेकिंड की ऑडियो को मुख्य आधार बनाया गया है। आरोप है कि प्रो. वीरेंद्र सिंह अपने साथी जयदीप धनखड़ के मोबाइल से दलाल खाप के प्रवक्ता मानसिंह दलाल से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली थी, लेकिन अदालत में दाखिल नहीं कर सकी थी। क्योंकि अदालत में सवाल उठा था कि कोर्ट में केवल प्रो. वीरेंद्र सिंह ही पेश हुए हैं। जयदीप व मानसिंह को अदालत में पेश होने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उनकी मौजूदगी में चार्जशीट दाखिल की जाए। इसलिए चार्जशीट दाखिल करने की आगामी तारीख 4 जनवरी तय की गई।

ये है मामला

बता दें कि करीब 2 साल 11 माह पहले फरवरी 2016 में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था। आंदोलनकारियों ने रोहतक, सोनीपत, झज्जर सहित दूसरे एरिया में रोड जाम कर दिए थे। 19 फरवरी को आंदोलन के दौरान ही हिंसा शुरू हो गई, जो 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के दूसरे जिलों में भी फैल गई। इस हिंसा में न केवल दर्जनों लोग मारे गए, बल्कि बड़े पैमाने पर आगजनी हुई।

इसी दौरान एक विवादित अॅडियो वायरल हुई, जिसके आधार पर भिवानी के रिटायर्ड कैप्टन पवन ने सिविल लाइन थाना रोहतक में शिकायत दी कि दंगों को भड़काने में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र सिंह का हाथ है। शिकायत का आधार इसी ऑडियो को बनाया गया था। ऑडियो में दूसरी जगह आंदोलन शुरू कराने की बात की जा रही है। इस ऑडियो टेप के आधार पर ही पुलिस ने प्रो. वीरेंद्र के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया था।

पिछली तारीख पर पुलिस चालान लेकर पहुंची थी, लेकिन दाखिल नहीं किया गया। सवाल उठा था कि प्रोफेसर के साथ-साथ अगर पुलिस मान सिंह दलाल व जयदीप धनखड़ को आरोपी बनाने जा रही है तो तीनों को पेश होने नोटिस भेजा जाए।
- आरसी दलाल, वकील बचाव पक्ष।

पुलिस द्वारा चार्जशीट तैयार कर ली गई थी। समय पर उसे अदालत में दाखिल कर दिया जाएगा।
- रमेश कुमार, डीएसपी सिविल लाइन थाना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed