{"_id":"64f71bbcdbd9b3f12d05644c","slug":"police-raised-dead-body-of-a-girl-from-funeral-in-fatehabad-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फायर बिग्रेड ने बुझाई चिता, पुलिस ने उठाई युवती की लाश, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फायर बिग्रेड ने बुझाई चिता, पुलिस ने उठाई युवती की लाश, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 05 Sep 2023 05:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:49 PM IST
सार
टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि जाखल थाने में सोमवार को सूचना मिली थी कि गांव की करीब 20 वर्षीय युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन टोहाना अस्पताल ले गए। पुलिस वहां पहुंची तो परिजन वहां से युवती को लेकर रतिया चले गए।
विज्ञापन
युवती की जलती चिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद के जाखल खंड के गांव म्योंद कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने लगे। इसकी भनक लगते ही गांव में चल रहे अंतिम संस्कार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से चिता की आग को बुझवा कर शव बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि जाखल थाने में सोमवार को सूचना मिली थी कि गांव की करीब 20 वर्षीय युवती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन टोहाना अस्पताल ले गए। पुलिस वहां पहुंची तो परिजन वहां से युवती को लेकर रतिया चले गए।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया तो परिजन उसे गांव ले गए और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इस बारे में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संस्कार को रुकवा दिया। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अब शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन