फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police officers who arrived at Harmandir Sahib to apprehend the accused were taken hostage by the SGPC task force.

Chandigarh News: आरोपियों को पकड़ने हरिमंदिर साहिब पहुंचे पुलिसकर्मियों को एसजीपीसी टास्क फोर्स ने बनाया बंधक

Fri, 30 Jan 2026 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Police officers who arrived at Harmandir Sahib to apprehend the accused were taken hostage by the SGPC task force.
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में आरोपियों का पीछा करने पहुंचे तरनतारन पुलिस के दो कर्मियों को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने उन्हें संदेह के आधार पर बंधक बना लिया। सादे कपड़ों में पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों को टास्क फोर्स अपने साथ परिक्रमा स्थित कमरा नंबर 50 में ले गई, जहां उन्हें कुछ समय तक बंद रखा गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से दोनों को रिहा कराया गया।
विज्ञापन

तरनतारन पुलिस का सीआईए स्टाफ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए परिसर में छिपे हुए हैं। इसी दौरान सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी आरोपियों का पीछा करते हुए परिक्रमा में दाखिल हुए। वहां तैनात एसजीपीसी टास्क फोर्स को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और दोनों कर्मियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बताने का प्रयास किया लेकिन टास्क फोर्स ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद उन्हें परिक्रमा स्थित कमरा नंबर 50 में ले जाकर बंद कर दिया गया। इस दौरान न तो उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने दिया गया और न ही स्थिति स्पष्ट करने का मौका मिला। इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर परिसर से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर के एडीसीपी हरपाल सिंह और थाना कोतवाली के प्रभारी मौके पर पहुंचे। एसजीपीसी अधिकारियों से बातचीत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को रिहा कराया गया। मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा बनी हुई है, वहीं पूरे घटनाक्रम की आंतरिक स्तर पर समीक्षा किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed