फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police gets two new high-tech forensic vans

Chandigarh News: पुलिस को दो नई हाईटेक फोरेंसिक वैन की सौगात

Thu, 30 Jan 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police gets two new high-tech forensic vans
हाईटेक फोरेंसिक वैन को झंडी दिखाते प्रशासक।
चंडीगढ़। तीन नए कानूनों को देशभर में सबसे पहले 100 प्रतिशत लागू करने वाली यूटी पुलिस को दो नई हाईटेक फॉरेंसिक वैन की सौगात मिली है। बुधवार को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दोनों वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही कटारिया ने ट्रैफिक पुलिस के वार्षिक कैलेंडर और केंद्रीय मालखाना का भी शुभारंभ किया। इसके बाद कटारिया ने करीब दो घंटे तक बंद हॉल कमरे में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कई मामलों को लेकर अधिकारियों के साथ गोपनीय मीटिंग भी की।
विज्ञापन

दरअसल, यूटी पुलिस के पास पहले केवल एक फारेंसिक लैब थी जिसके जरिए शहर के पांच डिवीजन को कवर किया जाता था। लेकिन अब पुलिस को जाे दो नई वैन मिली हैं, वह पहले वाली से अधिक हाईटेक है।
विज्ञापन

वैनों की खासियत
ब्लड, सीमन, फिंगर प्रिंट सहित अन्य सबूतों को क्राइम सीन से लेने के लिए लगाई गई स्पेसिमेन किट
बॉडी कैमरे के साथ-साथ फिंगर प्रिंट के थर्मल इमेजिंग के लिए भी स्पेशल स्कैनर भी लगे हैं
फिंगर प्रिंट की फोटो निकाल कर बाद में उन्हें नई तकनीक के जरिए थर्मल प्रिंट आउट निकाल कर कोर्ट में सबूत की तरह पेश किया जा सकेगा
इसके अलावा बॉडी कैमरा से तत्काल क्राइम सीन पर लाइव फुटेज भी जी जा सकेगी जिससे सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी
कंट्रोल रूम से किया जाएगा ऑपरेट
वैन में एक ड्राइवर, एक लैब फारेंसिक एक्सपर्ट और दो हेल्पर टेक्नीशियन भी होंगे, जो कि घटनाक्रम पर पहुंचकर जांच करेंगे। इन्हें कंट्रोल रूम से ही ऑपरेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटारिया बोले-केस सुलझाने में तत्काल मदद मिलेगी
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अब तक क्राइम सीन पर यूटी पुलिस के पास पांच डिवीजन पर हमें एक वैन से बड़े केस सुलझाने में मदद मिलती रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नए कानूनों के मुताबिक अब अपराधियों को सजा दिलवाने में यह वैन कारगर होंगी। तीन मुख्य पुलिस डिवीजन के लिए यह फाॅरेंसिक कुल तीन वैन स्पेशल हेल्प का काम करेंगी। पुलिस को सबूत को जल्द से जल्द वैन में ही प्रथम चेकिंग के लिए सबूतों जैसे की फिंगर प्रिंट और ब्लड इत्यादि को चेक किया जा सकेगा जिससे केस को सुलझाने में तत्काल मदद मिलेगी।


ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर केंद्रित कैलेंडर लांच किया
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय मालखाना का भी उद्घाटन किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस का 2025 कैलेंडर लांच किया, जिसमें सड़क सुरक्षा थीम है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। इनमें यूटी चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, आईजीपी राज कुमार सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर और एसएसपी/सुरक्षा और यातायात सुमेर प्रताप सिंह शामिल थे। इस कैलेंडर को विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित एक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति (पेंटिंग) का उपयोग करके डिजाइन किया गया है। ये पेंटिंग सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देती हैं और नागरिकों, विशेष रूप से युवा दर्शकों के बीच सुरक्षित सड़क प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed