फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrived on the information of the fight and were mistreated, the door handle of the PCR vehicle was broken by hitting it with a stick

Chandigarh News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी, डंडा मारकर पीसीआर गाड़ी के दरवाजे का हैंडल तोड़ा

Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on the information of the fight and were mistreated, the door handle of the PCR vehicle was broken by hitting it with a stick
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर जब सुबह साढ़े आठ बजे पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची तो झगड़ा करने वालों में एक व्यक्ति बिजेंद्र ने डंडे मारकर पुलिस वाहन के बाएं दरवाजे का हैंडल तोड़ दिया। इसके बाद फिर आईटी पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दोनों गुटों पर मामला दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीसीआर गाड़ी पर हमला कर तोड़ने वाले को भी काबू किया है। पीसीआर पर तैनात इस ड्राइवर कांस्टेबल राजेश कुमार के साथ दो महिला कांस्टेबल प्रियंका और सुषमा भी तैनात थीं।
विज्ञापन




पीसीआर पर तैनात मुलाजिम को सोमवार सूचना मिली की मकान नंबर 140 न्यू इंदिरा कॉलोनी में मनीमाजरा झगड़ा हो रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि वहां दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। इन मुलाजिमों ने सबको लड़ाई-झगड़ा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान में व्यक्ति बहुत आक्रामक हो गया। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, दो लोग कांता और रणजीत उसे छुड़ाने के लिए आए। उन्होंने आरोपी बिजेंद्र को छोड़ने के लिए कहा और जब उसे नहीं छोड़ा तो वे दोनों उसके साथ हाथापाई करने लगे। उन्होंने दूसरे व्यक्ति को मौके पर बुलाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र ने उसे डंडे से मारा और पीसीआर वाहन के बाएं दरवाजे का हैंडल भी तोड़ दिया। इस दौरान आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अशोक, बिजेंद्र और कांता को पकड़ लिया और दो अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए। इसके बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने अशोक कुमार उर्फ गोला, बिजेंद्र, कांता और रंजीत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंदिरा कॉलोनी में माया और कांता दो गुट हैं, जिनमें अक्सर झगड़ा होता रहता है। रविवार रात को भी इनमें झगड़ा हुआ था। मामले में माया अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article