फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested uncle-nephew in land dispute, people surrounded the police station

जमीन के विवाद में पुलिस ने चाचा-भतीजे को किया गिरफ्तार, लोगों ने थाना घेरा

Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police arrested uncle-nephew in land dispute, people surrounded the police station
मनीमाजरा। पुलिस ने मक्खन माजरा में रहने वाले 80 वर्षीय करनैल सिंह व उसके भतीजे गुरप्रीत को जमीन के विवाद में गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में भाजपा के वार्ड पार्षद हरजीत सिंह ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर रविवार देर रात थाने का घेराव किया। पुलिस कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मारपीट कर ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पार्षद हरजीत सिंह ने बताया कि मक्खन माजरा में रहने वाले करनैल सिंह और उनके भतीजे और गुरप्रीत अपनी जमीन पर कुछ निर्माण कर रहे थे। मौलीजागरां थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी रविवार रात को वहां पहुंचे और इन दोनों को बिना किसी कारण बताए थाने में ले आए और हवालात में बंद कर दिया। इस पर लोगों में रोष है। वहीं, मौलीजागरां थाने के एसएचओ जयबीर राणा का कहना है कि उनके पास पुलिस की पब्लिक विंडो से किसी हंसराज छाबड़ा नाम के व्यक्ति की शिकायत आई है। उसने इस जमीन को अपना बताया है और पुलिस को सूचना दी कि रविवार का फायदा उठाकर करनैल सिंह और उसका भतीजा दोनों निर्माण कर रहे हैं। जब पुलिस कर्मचारी वहां निर्माण कार्य रुकवाने के लिए गए तो इन दोनों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने इन दोनों को इसी मामले में गिरफ्तार किया। वही गुरप्रीत सिंह के छोटे भाई गुरविंदर सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे जबकि यह दोनों लोग वहां मौजूद ही नहीं थे। वे दोनों उनके कहने पर घर का गेट खोलकर बाहर आए थे और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरविंदर का कहना है कि उसके चाचा की उम्र 80 साल है, वह पुलिस वालों एक साथ क्यों लड़ेंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्होंने हवलदार कर्मवीर के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी जिसकी वीडियो उनके पास बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed