Hoshiarpur: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे तीन लुटेरे, दो आरोपी घायल, कई वारदातों में शामिल थे आरोपी
गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो को टांगों पर गोली लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर के कस्बा चब्बेवाल के नजदीकी गांव भीलोवाल में शनिवार सुबह पुलिस व तीन युवकों की मुठभेड़ हुई, इसके बाद तीनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो को टांगों पर गोली लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर मौजूद डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर शनिवार सुबह से पुलिस ने भीलोवाल के पास ट्रैप लगाया हुआ था। उनको किसी मुखबिर खास ने सूचना दी थी पिछले लगभग एक माह से इलाके में गोलीबारी और लूट की वारदातों में वांछित थे, इलाके में आने वाले हैं। उक्त आरोपी कई वारदातों में शामिल थे जिनमें से हाल ही में चब्बेवाल में दुकान पर गोली चलाने, उसी दुकानदार के घर पर फायरिंग व माहिलपुर में पेट्रोल पंप पर बंदूक दिखाकर लूट मामले शामिल थे। इनके अलावा और भी कई मामलों में उनकी तलाश थी।
खख के मुताबिक मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस घात लगाए थी और जैसे ही मुखबिर द्वारा बताई एक काले रंग की स्कॉर्पियो नंबर पीबी 10 बी क्यू 0451 वहां पहुंची, उसमें से तीन युवक बाहर निकले तो उन्होंने पुलिस को देखते ही आठ-नौ राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बैकअप के लिए फोर्स को भी बुलाया गया।
डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि इन तीनों में से मनराज सिंह निवासी चब्बेवाल और नवजोत सिंह निवासी जियाण को टांगों पर गोली लगी हैं और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया गया है। तीसरे रविंद्र सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जियाण को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी चब्बेवाल में संदेश प्लाईवुड एंड ग्लास हाउस से फिरौती मांगने, उसकी दुकान और कुछ दिनों बाद उसके घर पर गोली चलाने और जिले में बंदूक दिखा कर पेट्रोल पंपों (हरियाना व माहिलपुर) में लूट करने के मामले में पुलिस की लिस्ट में थे।