फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police and UIDAI organized a workshop on safe use of Aadhaar

Chandigarh News: आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे में पुलिस और यूआईडीएआई ने वर्कशॉप का किया आयोजन

Tue, 24 Jun 2025 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Police and UIDAI organized a workshop on safe use of Aadhaar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आधार नियमों की बेहतर समझ और पुलिस सेवाओं के साथ इसके कानूनी एकीकरण के लिए पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय दफ्तर चंडीगढ़ के सहयोग के साथ पुलिस अधिकारियों को प्रशासन और कानून प्रवर्तन में आधार के सुरक्षित प्रयोग के बारे में अवगत करवाने के लिए जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया।
इस सत्र का संचालन स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन गुरप्रीत कौर की मौजूदगी में यूआईडीएआई क्षेत्रीय दफ्तर की टीम की ओर से किया गया। इसमें प्रशासन और कानून लागूकरण में आधार के सुरक्षित प्रयोग को यकीनी बनाने के बारे में विचार-चर्चा की गई। सत्र में पंजाब के सभी जिलों से 100 पुलिस अधिकारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

यूआईडीएआई टीम ने आधार तस्दीक संबंधी साधनों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें एम-आधार एप भी शामिल है। साथ ही पुलिस जांच के दौरान दुरुपयोग को रोकने के लिए कानूनी सीमाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर ने कहा कि यह सत्र कानूनी और गोपनीयता संबंधी मानकों की पालना को यकीनी बनाते के साथ ही यूआईडीएआई और पुुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने की दिशा की तरफ एक अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed