फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police accused of not taking action in case of attempted rape of widow

Chandigarh News: विधवा से दुष्कर्म की कोशिश मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Police accused of not taking action in case of attempted rape of widow
चंडीगढ़। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एफआईआर के दो महिने बाद भी कोई कार्रवाई न होने से मलोया थाना पुलिस पर पीड़िता ने आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली 45 वर्षीय विधवा ने 6 फरवरी को मलोया थाने में अपने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश, आबरू भंग करने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता फिलहाल चंडीगढ़ में रह रही है। महिला ने पहले कुरुक्षेत्र पुलिस को शिकायत दी थी जिस पर वहां की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मलोया थाना पुलिस को केस भेज दिया था। वर्ष 2002 में महिला की शादी हुई थी। वर्ष 2021 में महिला के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद जेठ उस पर गलत निगाह रखने लगा। आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। आरोप है कि आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया। महिला परेशान रहने लगी। बेटी और दामाद के पूछने पर उसने सारी घटना बताई। नवंबर 2023 में शिकायतकर्ता की बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन शांत रहने के बाद आरोपी जेठ ने फिर से महिला से छेड़खानी शुरू कर दी और एक दिन रात को शराब पीकर आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला परेशान होकर 20 दिसंबर 2023 को अपनी तीन बेटियों को लेकर मायके चली गई और बाकी दो बड़ी बेटियों को आरोपियों ने बहला-फुसला अपने पास रख लिया। आरोप के मुताबिक, 22 दिसंबर को आरोपी जेठ ने फोन पर महिला को धमकाया और गालियां दीं। मामले में महिला ने अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा की मांग करते हुए कानून के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed