बैंक के अंदर शराब पीते मैनेजर की वीडियो वायरल, देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हिसार जिले में पीएनबी की कैमरी बैंक शाखा शाम होते ही मैनेजर का मयखाना बन जाती है। जैसे ही शाखा बंद होती है मैनेजर व उसके कुछ सहकर्मी आराम से उसमें बैठकर जाम झलकाते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि हिसार के कैमरी गांव का बच्चा-बच्चा कह रहा है वो भी पुख्ता सबूत के साथ। पूरे मामले की वीडियो वायरल हो गई।
कैमरी गांव के लगभग हर स्मार्टफोन धारी सदस्य के फोन में यह वीडियो देखी जा रही है। हैरानी की बात है कि यह वीडियो बैंक के सीसीटीवी से ही बना हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी है, मगर इसे दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
पूरा मामला साफ दिखाई देने के बाद भी वे इसमें कतई सच्चाई न होने की बात कह रहे हैं। बचाव पक्ष में आए उच्च अधिकारियों ने हालांकि ब्रांच मैनेजर के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं, मगर अभी तक मैनेजर रिलीव नहीं हो पाए हैं।
यूं हरकतें करते हुए कैद
दरअसल, मैनेजर की दो वीडियो जारी हुई है। पहली वीडियो में मैनेजर कहीं बाहर से आता है। पहले वह गेट के सामने लगी टेबल पर इधर उधर झांकते हैं। वे फिर उस कोने की तरफ जाते हैं जहां सीसीटीवी लगा था। उस कोने में पहुंचने के बाद वे कुर्ते के नीचे से अंग्रेजी शराब का हॉफ निकालते हैं। हॉफ निकालते हुए वे साफ दिख रहे हैं।
इसके बाद वे सीसीटीवी से मुंह फेर लेते हैं और मुंह से बोतल की सील खोलकर एक टेबल पर रख देते हैं। बोतल एक कोने में रखकर मैनेजर फिर उसी तरफ वापस जाता है उसी दौरान उसका सहकर्मी बाहर की तरफ से आता है वह निगरानी के लिए गेट के सामने खड़ा रहता है।
मैनेजर ने कूलर के ऊपर रखे ग्लास को उठाकर पास रखे वाटर कैंपर के पानी से धोता है और फिर वापस बोतल के पास आ जाता है। पैग डालकर पीते हुए उन्हें साफ देखा जा सकता है। दूसरी वीडियो में मैनेजर पैग डालकर पीता हुआ दिखाई दे रहा है और उसका सहकर्मी शर्ट उताकर पेंट पहने हुए स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।
हमें भी शिकायत मिली थी, जांच भी की गई है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह किसी बैंक कर्मचारी की शरारत है। हालांकि बैंक मैनेजर पवन के ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुके हैं जो एक दो दिन में रिलीव हो जाएंगे उनके स्थान पर मिस्टर कालरा की ट्रांसफर की गई है।
- पीडी मित्तल, एजीएम, पीएनबी हिसार
यहां देखें वीडियो