सौर ऊर्जा से चलने वाली पहली ड्राइवरलेस बस में यात्रा करेंगे पीएम मोदी, ये हैं खासियतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पंजाब के दौरे पर होंगे। इस दौरान वो एक खास बस में यात्रा करेंगे। इस बस को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तैयार किया है। बस सौर ऊर्जा से चलती है। ये खास बस पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है। इसके पहले यात्री पीएम नरेंद्र मोदी होंगे।
तीन जनवरी को एलपीयू में इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इसमें पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मोदी इसी बस में सवार होकर इंडियन साइंस कांग्रेस समारोह स्थल तक जाएंगे। इस बस का इंजन और बैटरी पूरी तरह सौर ऊर्जा चालित है। इसे चलाने पर न के बराबर खर्च आता है। सबसे खास बात ये कि ये बस बिना ड्राइवर के चलेगी।
इस बस की अधिकतम रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा होगी और इसमें एक समय में 10 से 30 लोग बैठ सकते हैं। एलपीयू के कुलपति अशोक मित्तल ने कहा कि यह चालक रहित बस इस बात का उदाहरण है कि एलपीयू के छात्र तकनीकी दृष्टि से कितने आगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलपीयू कैंपस में पांच दिवसीय विशाल इंडियन साइंस कांग्रेस-2019 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर भारत और अन्य देशों के टॉप शैक्षणिक संस्थानों, इंडस्ट्री और साइंस समुदाय के क्षेत्रों से 15,000 प्रतिनिधि और अन्य लोग शिरकत करेंगे। इसको लेकर एलपीयू में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके लिए 15000 से अधिक प्रतिनिधियों के लिए निवास और भोजन के लिए एलपीयू ने प्रबंध किए हैं।
महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए कई स्टॉल और मोबाइल एप भी तैयार किए गई है। एलपीयू के मेन गेट पर 30 टन वजनी भीमकाय मानव रोबोट को अतिथियों का स्वागत करने के लिए इंस्टाल किया गया है। इसके अलावा मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम और महान वैज्ञानिक डॉ. एल्बर्ट आइंस्टाइन के स्टेच्यू पार्किंग बैंच पर नजर आएंगे।