{"_id":"57c1818f4f1c1b0d4bd5062f","slug":"pm-narendra-modi-changed-retired-bsf-officer-satyawan-malik-suggestion-in-reality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने हकीकत में बदला BSF के पूर्व अधिकारी का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने हकीकत में बदला BSF के पूर्व अधिकारी का सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ का रिटायर्ड अधिकारी सत्यवान मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मोदी को भेजा उनका सुझाव इतनी जल्दी हकीकत में बदल जाएगा। हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव रभड़ा निवासी सत्यवान मलिक के साथ ऐसा हो गया तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने स्वयं, पत्नी और बेटे की तरफ से नए शुरू आर्मी वेलफेयर खाते में 365-365 रुपये नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करने में देरी भी नहीं की। बीएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्यवान मलिक भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सोनीपत जिले के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
मलिक को यह बात बड़ी सताती थी कि जब भी कोई जवान अपनी जान कुर्बान करता है, उनकी शहादत का पूरा मान-सम्मान नहीं होता। इसी सम्मान में वृद्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव भेजा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक बैंक खाता खोल दिया जाएगा, जिसमें नागरिक अपने परिवार के हर सदस्य के हिसाब से रोजाना एक रुपये की आहुति डाल सकें।

मोदी ने तत्काल संपर्क करके आभार व्यक्त किया
modi suit sold at auction enters guinness world records for being the most expensive suit
- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री मोदी को सत्यवान मलिक का सुझाव इतना पसंद आया कि उन्होंने न केवल तत्काल संपर्क कर आभार व्यक्त किया, बल्कि इस बारे में अपने एप पर जनता की राय भी मांगी।
बड़ी संख्या में सराहना मिली तो अब केंद्र सरकार ने मलिक के सुझाव को मानते हुए सिंडीकेट बैंक की नई दिल्ली शाखा में आर्मी वेलफेयर फंड नाम से खाता भी खुलवा दिया है। इस खाते में देश का कोई भी नागरिक योगदान दे सकेगा। सत्यवान मलिक को जब इस नए खाते की आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने सबसे पहले अपनी आहुति डाली।
मलिक ने एक रुपये रोजाना की दर से साल के 365 रुपये अपने, इतनी ही राशियां पत्नी सुदेश मलिक और बेटे मोहित मलिक के नाम से खाते में ऑनलाइन जमा करवा दी। अब उनकी योजना गोहाना में अभियान छेड़ने की है, जिसमें वह एक माह के 30 रुपये की दर से योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।