फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   pm narendra modi changed retired bsf officer satyawan malik suggestion in reality

प्रधानमंत्री मोदी ने हकीकत में बदला BSF के पूर्व अधिकारी का सुझाव

Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi changed retired bsf officer satyawan malik suggestion in reality
बीएसएफ का रिटायर्ड अधिकारी सत्यवान मलिक - फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मोदी को भेजा उनका सुझाव इतनी जल्दी हकीकत में बदल जाएगा। हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव रभड़ा निवासी सत्यवान मलिक के साथ ऐसा हो गया तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं, पत्नी और बेटे की तरफ से नए शुरू आर्मी वेलफेयर खाते में 365-365 रुपये नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करने में देरी भी नहीं की। बीएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी सत्यवान मलिक भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सोनीपत जिले के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


मलिक को यह बात बड़ी सताती थी कि जब भी कोई जवान अपनी जान कुर्बान करता है, उनकी शहादत का पूरा मान-सम्मान नहीं होता। इसी सम्मान में वृद्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव भेजा कि राष्ट्रीय स्तर पर एक बैंक खाता खोल दिया जाएगा, जिसमें नागरिक अपने परिवार के हर सदस्य के हिसाब से रोजाना एक रुपये की आहुति डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने तत्काल संपर्क करके आभार व्यक्त किया

pm narendra modi changed retired bsf officer satyawan malik suggestion in reality
modi suit sold at auction enters guinness world records for being the most expensive suit - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री मोदी को सत्यवान मलिक का सुझाव इतना पसंद आया कि उन्होंने न केवल तत्काल संपर्क कर आभार व्यक्त किया, बल्कि इस बारे में अपने एप पर जनता की राय भी मांगी।

बड़ी संख्या में सराहना मिली तो अब केंद्र सरकार ने मलिक के सुझाव को मानते हुए सिंडीकेट बैंक की नई दिल्ली शाखा में आर्मी  वेलफेयर फंड नाम से खाता भी खुलवा दिया है। इस खाते में देश का कोई भी नागरिक योगदान दे सकेगा। सत्यवान मलिक को जब इस नए खाते की आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई, उन्होंने सबसे पहले अपनी आहुति डाली।

मलिक ने एक रुपये रोजाना की दर से साल के 365 रुपये अपने, इतनी ही राशियां पत्नी सुदेश मलिक और बेटे मोहित मलिक के नाम से खाते में ऑनलाइन जमा करवा दी। अब उनकी योजना गोहाना में अभियान छेड़ने की है, जिसमें वह एक माह के 30 रुपये की दर से योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed