Punjab: होशियारपुर हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को केंद्र देगा दो-दो लाख रुपये, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
होशियारपुर में गुरुवार को एक ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया था, इसमें सात की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। घायलों में चार एक ही परिवार के थे। सारे मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सात लोगों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
Expressing grief on the loss of lives due to an accident in Hoshiarpur, Punjab, PM @narendramodi has approved an ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000.
— PMO India (@PMOIndia) April 14, 2023विज्ञापन
पंजाब सरकार भी देगी आर्थिक मदद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गढ़शंकर में खुरालगढ़ के नजदीक हुए दो दर्दनाक हादसों पर गहरा दुख प्रकट किया है। इनमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी साझा करते हुए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि इस मुश्किल घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति दें। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री राहत फंड से मृतकों के वारिसों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख देने का एलान किया। उन्होंने पहले ही जिला प्रशासन को सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिया है।