{"_id":"671048cd7d64c46e7908dbd4","slug":"pm-modi-will-hold-a-meeting-of-nda-constituents-in-chandigarh-today-chandigarh-news-c-16-pkl1010-541964-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएम मोदी आज चंडीगढ़ में लेंगे एनडीए घटक दलों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएम मोदी आज चंडीगढ़ में लेंगे एनडीए घटक दलों की बैठक
विज्ञापन
नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की बाद होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों की बैठक चंडीगढ़ के होटल ललित में होगी। बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी एनडीए के नेताओं और प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और घटक दल के नेताओं को संबोधित करेंगे।
झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा के बाद हो रही एनडीए की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। इन प्रदेशों में भाजपा घटक दलों के साथ ही चुनाव में उतरने जा रही है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद एनडीए की यह बड़ी बैठक है। इंडिया गठबंधन के नेता एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर एकजुटता का संदेश दे चुके हैं। इंडिया गठबंधन के सामने एनडीए की एकजुटता दिखाने के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में कई विषयों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। एनडीए के कई नेता बुधवार शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। बैठक में एनडीए के 31 घटक दलों के अध्यक्ष और प्रमुख नेता शामिल होंगे।