फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi Tweet on Haryana Day

53 साल का हुआ हरियाणा, पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट किया- विकास में योगदान देते रहें

Fri, 01 Nov 2019 12:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Nov 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Tweet on Haryana Day
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
हरियाणा प्रदेश आज 53 साल का हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी और एक संदेश भी लिखा। प्रधानमंत्री ने लिखा कि शौर्य और कौशल, जवान और किसान, प्राचीन संस्कृति और नव तकनीक की संगम स्थली हरियाणा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। विकास की राह पर निरंतर अग्रसर यह प्रदेश आगे भी देश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देता रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गवर्नर, सीएम और डिप्टी सीएम ने भी प्रदेशवासियों को दी बधाई

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने गुरुवार को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्घ जीवन की मंगल कामना की है। आर्य ने कहा कि आज हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है और वे कामना करते हैं कि भविष्य में भी प्रदेश प्रगति के पथ पर ऐसे ही बढ़ता रहे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

लोगों की कड़ी मेहनत एवं लगन से राज्य ने कृषि के साथ-साथ उद्योग व खेल जगत में भी विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हरियाणा प्रगति की नई बुलंदियों को हासिल करेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed