फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plsura Baby Murder Case: Girl raped

मारने से पहले हत्यारे ने बच्ची से किया था रेप

Tue, 03 Dec 2013 12:35 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
Plsura Baby Murder Case: Girl raped

पलसोरा बेबी मर्डर केस में पुलिस शव मिलने के दूसरे दिन भी हत्यारे को तलाशने में नाकाम रही।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह संकेत मिले हैं कि बच्ची हत्या शनिवार दोपहर दो बजे से रात दो बजे के बीच किसी समय की गई।

इस 11 वर्षीय बच्ची को बुधवार शाम को अगवा किया गया था। इस तरह यह बात सामने आ रही है कि अपहरण के बाद दो दिन तक बच्ची जिंदा थी।

हत्यारे द्वारा बच्ची से जोर-जबरदस्ती और यौन प्रताड़ना करने के संकेत भी डॉक्टरों के दल को मिले हैं। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए विसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर को दो बजे डॉक्टरों के बोर्ड ने जीएमएसएच-16 में शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव जब सौंपा गया तो बच्ची के पिता और परिजन उसे घर ले जाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए डीएसपी सतीश कुमार और आशीष कपूर ने अस्पताल में पहुंचकर लोगों को समझाया और शव को सीधा सेक्टर 25 श्मशानघाट लेकर जाने को कहा।

परिजन और गांव केसभी लोग मान गए ओर पुलिस काफिले में करीब साढ़े चार बजे शव को लेकर सेक्टर 25 श्मशानघाट पहुंच गए।

श्मशान घाट से वापस लाए शव
श्मशान घाट पहुंचकर बच्ची के परिजन और रिश्तेदारों ने संस्कार करने से मना कर दिया और शव घर ले जाने पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख एसएसपी नौनिहाल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

लोगों ने पुलिस की कारवाई से निराश होकर एसएसपी केसामने जमकर नारेबाजी की। परिजन की मांग मानते हुए पुलिस वापस बच्ची केशव को लेकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में पहुंचे।

उसके बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर पलसौरा स्थित गुरू आसरा ट्रस्ट्स में रखवा दिया। पिता ने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

बोरी से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
जिस बोरी में बच्ची का शव मिला था, वैसी ही बोरियां पड़ोस में ही एक घर से पुलिस को मिली हैं। इसी आधार पर पुलिस ने पलसोरा के एक बाप और बेटे को हिरासत में लिया है।

ग्यारह वर्षीय यह बच्ची अपनी जिस सहेली कंचन के पास गई थी उसने बताया कि खेल के दौरान यह कह कर गई थी कि उसके पास 20 रुपये हैं और वह खाने के लिए कुछ चीज लेकर आ रही है। उसके बाद वह नहीं लौटी।

शव मिलने से थोड़ी देर पहले आई थी फिरौती की बात
बच्ची के पिता के अनुसार शव मिलने की जानकारी मिलने से पहले रविवार शाम पांच बजे पहले पड़ोस एक महिला ने कहा था कि उसने एक अन्य महिला मिथलेस से सुना है कि एक लाख रुपये दो तो उनकी बच्ची वापस मिल जाएगी।


मिथलेस पहले उनके घर के पास ही रहती थी और छह महीने पहले ही झगड़ा होने पर गांव में ही दूसरी जगह घर लेकर रहने लगी थी।

मिथलेस और एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर एसआईटी पूछताछ कर रही है। एसआईटी पलसोरा में किरायेदारों और मकान मालिकों का रिकार्ड भी खंगाल रही है।

वह पता लगा रही है कि 27 नवंबर या इसके बाद कौन-कौन लोग गायब हुए। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी सुरजीत सिंह मलिक ने बताया कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed