फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   plots auction, residential plots auction, gmada plots auction, gmada, mohali nagar nigam, mohali

मोहाली में 750 प्लॉट्स की नीलामी, यहां मिलेंगे ब्रोशर, करें आवेदन

Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
plots auction, residential plots auction, gmada plots auction, gmada, mohali nagar nigam, mohali
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मोहाली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज। 750 प्लॉट्स की नीलामी होने जा रही है। गमाडा ने आईटी सिटी में वभिन्न आकार के 750 रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली है। स्कीम के लिए ब्राशर सोमवार से से ट्राईसिटी के वभिन्न बैंकों में मिलेंगे। स्कीम 19 अगस्त तक चलेगी। प्लॉटों के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा दवारा 1685 एकड़ में आईटी सिटी बसाई जा रही है। वहां पर मूलभूत सुविधाओं को गमाडा पहले ही विकसित कर रहा है। जिसमें सड़कों से लेकर बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं शामिल है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक लोगों को प्लाटों की पेमेंट चुकाने में कोई दिक्कत न आए, इसलिए तीन साल की आकर्षक प्लान तयार किया गया है। वहीँ कब्जा लेटर ऑफ इंटेंट जरी होने के एक साल के अंदर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एनआरआई भी कर पायेंगे आवेदन
गमाडा की उक्त स्कीम में एनआरआई भी आवेदन कर सकेंगें। इसके आलावा कोई भी भारतीय स्कीम में अपनी किस्मत आजमा सकते है। वहीं आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से भी कर पायेंगे पेमेंट
स्कीम में आवेदन करने के इच्छुक लोगों को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में बयाना राशि व आवेदन फॉर्म के रूप मे 19 अगस्त तक जमा करवाने होंगे । गमाडा की वेबसाइट से भी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। पेमेंट नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड डेविट कार्ड व आईटीसीजीएस के माध्यम से की जा सकती है।

पेमेंट शेड्यूल
अलटीयों को 30 फीसदी पेमेंट  लेटर आफ इंटेंट की तारीख से 30 दिनों के अंदर  करानी होगी, जबकि 70 फीसदी रकम एलओआई जारी होने के 60 दिनों के अंदर एक मुश्त चुकाने पर 5 फीसदी छुट मिलेगी या 12 फीसदी सालाना बयाज के साथ 6 बराबर किश्तों में चुकाई जा सकती है।


प्लॉटों का ब्यौरा
प्लॉट का आकार गज में-----संख्या------रेट
 266.66----------------250------20000
 300.09----------------170------20000
 500.00----------------300------20000

इन बैंकों में मिलेंगे ब्रॉशर
पंजाब नेशनल बैंक
ओरिंटल बैंक आफ कामर्स
एक्सिस बैंक लिमिटेड
आईडीबीआई बैंक लिमटेड
पंजाब स्टेट कॉपरेटिव बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक आफ इण्डिया
पंजाब एंड सिंध बैंक
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड

100 का मिलेगा ब्रॉशर, हजार लगेगी फीस
गमाडा द्वारा निकाली गई स्कीम का ब्रॉशर 100 रुपये का मिलेगा। ये गमाडा द्वारा तय किसी भी बैंक से हासिल किया जा सकता है।इसके आलावा  एक हजार  प्रॉ रेसिंग फी के लगेंगे। ये फीस वापिस नही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed