{"_id":"6093035b8ebc3efb8d1e36eb","slug":"pledge-of-youth-of-tricity-now-donate-blood-always-will-save-precious-life-chandigarh-news-pkl4124900193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी के युवाओं का प्रण.. अब हमेशा करेंगे रक्तदान, बचाएंगे अनमोल जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी के युवाओं का प्रण.. अब हमेशा करेंगे रक्तदान, बचाएंगे अनमोल जिंदगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की कमी होने लगी है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी युवा ब्रिगेड रक्तदान में भाग लेने के लिए आतुर है। आज हम आपको रूबरू करवा रहे हैं पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं से। इन युवाओं का हौसला बुलंद है। इनका कहना है कि अनमोल जिंदगी को बचाने के लिए हमेशा रक्तदान करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
बता दें मौजूदा दौर में ब्लड बैंकों में खून की काफी कमी हो गई है। पीजीआई समेत कई अस्पतालों ने इस समस्या से लोगों को अवगत कराया है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस संकट के दौर में जरूर रक्तदान करें, ताकि अनमोल जिंदगी को बचाया जा सके।
क्या कहते हैं युवा
मानक के अनुसार हमेशा रक्तदान करूंगी
मैंने पहली बार 21 दिसंबर 2020 को रक्तदान किया था। खून देने से पहले काफी लोगों से सुन रखा था कि लड़कियों को रक्तदान नहीं देना चाहिए। इससे कमजोरी आती है। लेकिन मुझे जरा भी कमजोरी नहीं हुई। अब मैं मानक के अनुसार हमेशा रक्तदान करूंगी।
विज्ञापन
-अविनाश कौर
रक्तदान कर जिंदगी बचाई.. इससे ज्यादा क्या खुशी हो सकती है
2021 में नवरात्र के दौरान आयोजित शिविर में मैंने पहली बार रक्तदान किया। मैं एक छात्र हूं और पिछले कई सालों से रक्तदान करने की सोच रहा था। सच मानिए खून देकर मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। बल्कि इस बात की खुशी है कि मेरे रक्तदान करने से कई जिंदगियां बच जाएंगी।
-दीपक
मनसा देवी में पहली बार किया रक्तदान
मेरे पापा मनोज धीमान 21 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्हें आज तक कोई परेशानी नहीं हुई । मैंने भी पहली बार मनसा देवी में आयोजित शिविर में रक्तदान किया है। अब मैं उनके साथ रक्तदान करूंगा ताकि यह क्रम जारी रहे।
-विशाल
सही समय आते ही रक्तदान किया, सिलसिला जारी रहेगा
मेरी उम्र 19 साल है। मुझे इंतजार था कि मैं रक्तदान करने के लिए योग्य पात्र बन जाऊं। सही समय आते ही मैंने रक्तदान किया और आगे भी यह क्रम जारी रखूंगा। हम सभी युवाओं को अपने मन से रक्तदान को लेकर सभी भ्रम और डर निकाल देने होंगे, तभी खून की कमी की समस्या पूरी तरह दूर होगी।
-अभिषेक