फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pleasant weather due to cold winds, maximum temperature dropped by four degrees

Chandigarh News: ठंडी हवाओं से खुशनुमा मौसम, अधिकतम पारा चार डिग्री गिरा

Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather due to cold winds, maximum temperature dropped by four degrees
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार का मौसम काफी खुशनुमा रहा। पूरे दिन हल्की और ठंडी हवाएं चलती रहीं। कई दिनों के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सुबह और दिन में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। अब शनिवार को भी दिन के समय में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। शहर में शुक्रवार तड़के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान करीब 4.5 एमएम पानी बरसा। इसके बाद दिन में भी कई बार रुक-रुक कर हल्की फुहारें गिरती रहीं। रात और शुक्रवार को पूरा दिन मिलाकर कुल करीब 5 एमएम ही पानी बरसा। बूंदाबांदी का सबसे ज्यादा असर तापमान पर देखने को मिला। शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस सीजन में अब तक कुल 691 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, अभी भी यह 15 फीसदी कम है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। रविवार के बाद अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना काफी कम रहेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed